ताजा खबरें
Power Corporation, Salary न मिलने से नाराज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Power corporation Varanasi के सिगरा स्थित नागरिक विद्युत वितरण मंडल शाखा में विद्युत मजदूर पंचायत द्वारा सैलरी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
इस धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि सैलरी नियमित नहीं मिल रही है। जिसको लेकर वह इस धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।
इस बारे में बात करते हुए जिला मंत्री विद्युत मजदूर पंचायत राघवेंद्र गोस्वामी ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर और संविदा कर्मियों द्वारा सैलरी न मिलने से क्षुब्ध होकर हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस आंदोलन के माध्यम से हम लोग अधिकारियों को आगाह करना चाहते हैं की हम लोगों का बकाया धन राशि नहीं मिलता है तो, हम लोग आगे और बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में कंप्यूटर ऑपरेटर, संविदा कर्मी या कोई भी कर्मचारी का वेतन नियमित नहीं मिलता है तो उसके लिए भी हम लोग आगे आंदोलन करेंगे।
इस बारे में आगे कहा कि वेतन रोकने के लिए अधिशासी अभियंता, मुख्य अभियंता प्रबंधक निदेशक इसके लिए जिम्मेदार हैं ।KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Varanasi, 36 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा
02Varanasi, दरोगा से मारपीट मामले के अभियुक्त को मिली जमानत, तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
03