हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:5722 नव॰

चंडीगढ़ पुलिस के चेहरे खिले प्रमोशन के साथ में नए घर की चाबी

Promotion of Chandigarh Police brings new house keys
WhatsApp ↗
चंडीगढ़ पुलिस में खुशी का माहौल छाया हुआ है जनाकारी के अनुसार कई पुलिस कर्मियों को प्रोमोशन मिला है तो वही 170 जवानों को नए मकान की चाबी सौपी गई है. कई साल से सरकारी मकान का इंताज कर रहे 170 जवानों को डीजीपी प्रवीर रंजन ने चाबी सौंप दी है. इनमें नए और पुराने सरकारी मकान दोनों ही शामिल हैं. ये घोषणा सेक्टर 26 पुलिस लाइन में आयोजित संपर्क सभा में डीजीपी द्वारा की गई. बताया जा रहा है ये सरकारी मकान चंडीगढ़ पुलिस विभाग के सारंगपुर कैंपस, सेक्टर 26 पुलिस लाइन, सेक्टर 39 पुलिस कालोनी, सेक्टर 42 पुलिस कालोनी में स्थित हैं. साथ ही चंडीगढ़ पुलिस विभाग के 240 नए मकान बनकर तैयार हैं, ये मकान 20 दिन के अंतर जवानों के अलर्ट कर दिए जाएंगे इन मकानों को भी विभाग की तरफ से अलॉटमेंट प्रक्रिया अंतिम चरण पर चल रही है. इसके अलावा पुलिस विभाग में 32 जवानों को पदोन्नति दी गई, इसमें ओआरपी रैंक के साथ पक्की पदोन्नति शामिल है. जिसमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बनाए गए है. 32 जवानों को पदोन्नति देकर डीजीपी प्रवीर रंजन ने वर्दी पर बैच भी लगाए है. इसमें 4 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर(एलआर), 13 जवानों को सब इंस्पेक्टर और 15 जवानों को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पक्के पद पर पदोन्नति दी गई है. साथ ही चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साल में 176 नए वाहन शामिल किए गए है.
← पिछली खबरक्रिकेट में कैसे निकाला जाता है नेट-रनरेट? जानिए हर जरूरी बातअगली खबर →सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जेदारों से सीएम ने की अपील 31 मई तक मुक्त करें जमीन, नहीं तो होगी कार्रवाई
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।