भारत
Punjab CM Mann नई संसद के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेंगे
Punjab CM Mann, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई संसद के उद्घाटन समारोह में देश के राष्ट्रपति को न बुलाकर देश के राष्ट्रपति के पद का अपमान किए जाने का अरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि वह 28 मई को समारोह में शामिल नहीं होंगे।
एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी संसद का नया सत्र बुलाया जाता है तो प्रत्येक सांसद को सत्र में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति द्वारा आमंत्रित किया जाता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि नई संसद के उद्घाटन समारोह में सरकार के संवैधानिक प्रमुख को भी आमंत्रित नहीं किया गया है। मान ने कहा कि यह 'संविधान का मजाक' है जो पूरी तरह से अनुचित और अवांछनीय है।
लोन नहीं चुकाया, तो भी जब्त नहीं होगी गाड़ी! हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बैंकों और फाइनेंस कंपनियों को लगाई लताड़
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान का निर्माण डॉ. बी.आर. अंबेडकर, जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी मूल्यों को स्थापित किया था कि लोकतंत्र सफलतापूर्वक काम करे। हालांकि, उन्होंने कहा कि गहरी साजिश के तहत, भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार इस तरह के नखरों में लिप्त होकर संविधान के निर्माताओं के प्रति घोर अनादर दिखा रही है।
मान ने कहा कि देशवासी इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे और आने वाले दिनों में भाजपा को करारा सबक सिखाएंगे। मान ने कहा कि अगर राष्ट्रपति इस नई संसद को देश के लोगों को समर्पित करतीं तो उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होना अच्छा लगता।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06