हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2622 नव॰

Panjab: लुधियाना में बनेगी पंजाब की पहली मॉडर्न जेल, जाने सुविधाएं

Punjab: Punjab's first modern jail to be built in Ludhiana, know facilities
WhatsApp ↗
पंजाब में पहली बारअति मॉडर्न जेल लुधियाना के गांव गोरसिया कादर बख्श में बनने जा रही है. जेल की खास बात यह होगी कि इसमें किसी तरह का फोन आदि नहीं चल पाएगा साथ ही दूसरा कैदियों को पेशी के लिए नहीं जाना पड़ेगा. जेल के अंदर ही अदालत स्थापित की जाएगी. इसके लिए केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं. जेल के ग्राउंड फ्लोर पर रोजाना अदालत चलेगी. कैदियों के केस मौके पर ही सुने जाएंगे. इससे पुलिस का कैदियों को अदालत तक ले जाने का समय और ड्यूटी बचेगी. सीएम जेल विभाग में शामिल होने वाले जेल वार्डन को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने यह जानकारी दी. साथत ही कहा कि पुलिस विभाग को अपडेट करने की इस समय सबसे ज्यादा जरूरत है क्योंकि अपराधी अब अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं. हमारा फर्ज बनता है कि हमारी भी बेहतर हो. जेल विभाग का अत्याधुनिक दफ्तर मोहाली में स्थापित किया जाएगा. सेक्टर 68 में एक एकड़ जगह में यह स्थापित किया जाएगा. यह जानकारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगरूर में दी. इससे यह फायदा होगा की पुलिस का कैदियों को अदालत तक ले जाने की डयुटी बचेगी.
← पिछली खबरगर्मी में भी बेहतर होता है मोतियाबिंद का ऑपरेशन : मिथिलेश पाण्डेयअगली खबर →सीएम-सिद्धू की लड़ाई में नवजोत कौर का ट्वीट कहा-मान साहब, आप सिद्धू की गिफ्ट में दी कुर्सी पर बैठे हैं
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।