हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:4422 नव॰

Parineeti-Raghav ने की सगाई, शेयर की तस्वीरें

13_05_2023-priyanka_chopra_raghav_chadha_23411523_213758188
WhatsApp ↗
Parineeti-Raghav Engagement, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक निजी समारोह में सगाई कर ली, जिसमें उनके परिवार के लोग और राजनीतिक जगत से जुड़े हुए कुछ लोग शामिल हुए। राघव और परिणीति ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर समारोह की कई तस्वीरें पोस्ट कर यह खबर साझा की। राज्यसभा के सदस्य राघव ने ट्वीट किया, मैंने जो कुछ भी प्रार्थना की .. उसने हां कहा। दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित हुए इस समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों समेत करीब 150 मेहमान शामिल हुए जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और परिणीति की चचेरी बहन, फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत शाम पांच बजे सुखमनी साहिब के पाठ के साथ हुई, इसके बाद अरदास हुई। सगाई का कार्यक्रम रात आठ बजे हुआ। इस खास मौके पर राघव (34) ने अपने चाचा एवं डिजाइनर पवन सचदेवा के कलेक्‍शन से अचकन पहनी थी। जबकि परिणीति (34) ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी। सगाई में शामिल होने वाले मेहमानों में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता डेरेक ओ'ब्रायन भी थे। Varanasi nagar nigam Election, दूसरे राउंड की मतगणना मेयर कैंडिडेट का हाल इस समारोह में शामिल होने के लिए परिणीति की चचेरी बहन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचीं। प्रियंका ने इस अवसर के लिए पीले रंग की साड़ी पहनी और परिणीति के पिता पवन चोपड़ा के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी समारोह में शामिल हुए, उन्होंने इस अवसर पर जैकेट के साथ काले और सफेद कुर्ता पायजामा पहना था।गौरतलब है कि चड्ढा और चोपड़ा की शादी की चर्चा बीते कई दिनों से चल रही थी। उनकी सगाई की पूर्व संध्या पर परिणीति के मुंबई स्थित घर और दिल्ली में राघव के सरकारी आवास को रोशनी और फूलों से सजाया गया था।
← पिछली खबरLost Mobile का पता लगाने के लिए लॉन्च होगा नया पोर्टलअगली खबर →Varanasi News : गंगा में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।