ताजा खबरें
Railway Route Change के कारण 8 ट्रेनों में बदलाव, यात्रा से पहले देखें लखनऊ से गुजरने वाली ट्रेनों की डिटेल

Railway Route Change के कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। लखनऊ से गुजरने वाली आठ ट्रेनों के रूट में रेलवे ने बदलाव किया है और कहा है कि वाराणसी जंक्शन पर रिमॉडलिंग का काम होने के कारण करीब दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के रूट में बदलाव 15 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। आठ ट्रेनें लखनऊ होकर चलतीं हैं।
देखिए ट्रेनों की सूची-
रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन संख्या- 14007 (सद्भावना एक्सप्रेस) 18, 23, 25, 30 नवम्बर और दो, सात, नौ व 14 दिसम्बर को परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-सुल्तानपुर के रास्ते चलायी जायेगी। आनंद विहार से लौटते समय 17, 22, 24, 29 नवम्बर और एक, छह, आठ व 13 दिसम्बर को भी सद्भावना एक्सप्रेस बदले हुए रूट पर ही चलेगी। गाड़ी संख्या 19305 डॉ. अम्बेडकर नगर-कामख्या एक्सप्रेस 17, 24 नवम्बर और एक व आठ दिसम्बर को औड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-सुल्तानपुर के रास्ते चलेगी। असम के कामाख्या से लौटते समय ये ट्रेन 20, 27 नवम्बर और चार व 11 दिसम्बर को बदले हुए रूट से ही आएगी। ट्रेन नंबर 14015 रक्सौल-आनन्द विहार एक्सप्रेस 20, 22, 27, 29 नवम्बर और चार, छह, 11 व 13 दिसम्बर को और 14016 आनन्द विहार-रक्सौल एक्सप्रेस 18, 20, 25, 27 नवम्बर और दो, चार नौ व 11 दिसम्बर को बदले हुए रूट पर चलेगी। रक्सौल-आनन्द विहार एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14017) को 17, 24 नवम्बर और एक व आठ दिसम्बर को औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाया जाएगा। वापसी में यह ट्रेन 23, 30 नवम्बर और सात व 14 दिसम्बर को इस रूट से चलेगी।KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Varanasi, 36 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा
02Varanasi, दरोगा से मारपीट मामले के अभियुक्त को मिली जमानत, तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
03बाबा साहेब की रो रही होगी आत्मा, 5 साल में बढ़े दलित अपराध के मामले, आंकड़ों पर एक नजर
04Christmas 2023, चरनी में जन्में प्रभु यीशु, फिजाओं में गुंजे कैरोल से लोगों को दिया बधाई संदेश
05Varanasi, गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारी अंतिम दौर में, जन्म की सजाई जाएगी झांकी
06