हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
14:5822 नव॰

Rajinikanth: अपने फायदे के लिए करते हैं रजनीकांत की इमेज का इस्तेमाल? तो हो जाइए सावधान!

rajini kant
WhatsApp ↗
साउथ स्टार रजनीकांत के वकील एस इलामभारती ने एक सार्वजनिक चेतावनी जारी की है। साउथ सुपरस्टार Rajinikanth के वकील एस इलामभारती ने उन लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी जारी की है, जो अभिनेता के व्यक्तित्व और सेलिब्रिटी अधिकारों का दुरुपयोग करते हैं। दरअसल अभिनेता रजनीकांत ने उन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी करवाया है जो उनके नाम, इमेज और आवाज को खुद के प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर इस्तेमाल करते हैं। रजनीकांत का कहना है कि इससे वे लोग पैसे कमाते हैं या अपने अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ाते हैं। बता दें कि इस नोटिस में कहा गया है कि 'रजनीकांत को एक सेलिब्रिटी का दर्जा प्राप्त है और उनके व्यक्तित्व के सभी पहलुओं पर प्रचार या सेलिब्रिटी अधिकार हैं। केवल अभिनेता का अपने नाम, आवाज, छवि आदि के व्यावसायिक इस्तेमाल पर कंट्रोल होता है'। इस नोटिस में आगे बताया गया है कि 'कई प्लेटफार्म और उत्पाद निर्माता रजनीकांत के नाम, आवाज, फोटोग्राफ, कैरिकेचर इमेज, कलात्मक छवि, एआई उत्पन्न छवि आदि का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। वे ऐसा अपने प्लेटफॉर्म के लिए कर रहे हैं ताकि रजनीकांत की लोकप्रियता का फायदा उन्हें मिल सके। इससे वे लोगों को उनके उत्पादों को खरीदने या उनके प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए लुभाते हैं'। Pathaan Box Office Record: शाहरुख खान के आगे पानी मांग गए यश और प्रभास, आंकड़े देख झूमेंगे किंग खान के फैंस नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि इन सब से रजनीकांत के नाम, छवि आदि के बिना इजाजत के इस्तेमाल करने से जनता के बीच भ्रम और धोखा फैलने की संभावना है जो की बिलकुल सही नहीं है।  
← पिछली खबरIND vs AUS: टीम इंडिया के लिए अचानक आई ये बुरी खबर, रोहित-विराट का सबसे बड़ा दुश्मन खेलेगा पहला टेस्ट मैचअगली खबर →samajwadi party ने शिवपाल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय महासचिव बनाया,
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।