हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:1822 नव॰

Ranveer-Deepika Kiss: जब सुध बुध खो बैठे थे रणवीर-दीपिका, पत्थर फेंकने पर भी नहीं रुका था कपल

deepika padukone
WhatsApp ↗
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जब-जब पर्दे पर नजर आए तो दोनों ने धमाल मचा दिया. उनकी कई ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया था. साल 2013 में भी उनकी एक फिल्म आई थी जिसमें दोनों ने अपने किरदारों से इतिहास रच दिया था. एक सीन के वक्त तो दोनों अपनी सुध-बुध ही खो बैठे थे. ये देख सेट पर हर कोई हैरान रह गया था. ये बात बात साल 2013 में आई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रामलीला’ के दौरान की. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. लेकिन फिल्म के एक सीन के दौरान दोनों एक-दूसरे में इतना खो गए थे कि सेट पर मौजूद भंसाली के साथ-साथ पूरा क्रू सन्न रह गया था. उस वक्त दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी. अब खुद रणवीर ने बताया कि आखिर वो किस्सा क्या था. करण जौहर के शो पर किया खुलासा हाल ही में रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में बतौर गेस्ट बनकर आए. वहां एक्टर ने कई मजेदार सीक्रेट्स सुनाए. दोनों ने होस्ट करण जौहर को अपनी लव स्टोरी से जुड़े कई राज से भी पर्दा उठाया. बताया कि पहली नजर में देखते ही उन्हें दीपिका से प्यार हो गया था. दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में काम किया तो दोनों के किस का राज भी खोला. https://khaberhindi.com/new-research-for-dengue/ यूं हुई थी पहली मुलाकात रणवीर-दीपिका की नजदीकियां साल 2012 में रामलीला की शूटिंग के दौरान बढ़ने शुरू हुई थी. एक्टर ने बताया कि वह पहली नजर में ही दीपिका पर दिल हार बैठे थे. साथ ही ये भी बताया कि पहली बार दीपिका को उन्होंने सफेद चिकनकारी कुर्ता में देखा था.भंसाली समुद्र के बेहद पास ही रहते हैं. वही दोनों ने बैठकर फिल्म की स्क्रिप्ट को पढ़ा था. देखते ही देखते दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और बात यहां तक पहुंच गई.
← पिछली खबरDengue: न बकरी का दूध, न पपीते के पत्ते, न कड़वी गोलियां... डेंगू मच्छर से छीन ली जाएगी डंक मारने की पावरअगली खबर →मेला फिल्म में ट्विंकल खन्ना नहीं काजोल थी पहले पसंद, आमिर खान के कारण नहीं किया था काम, जानिए कारण
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।