हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:4622 नव॰

RLD की युवा इकाई के अध्यक्ष बने चंदन चौहान, जयंत चौधरी ने की नियुक्ति

UP Sugarcane Farmers RLD support
WhatsApp ↗
RLD (राष्ट्रीय लोक दल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह लगातार पार्टी और संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। पदाधिकारियों का मनोनयन किया जा रहा है। मंगलवार को आरएलडी अध्यक्ष ने तीन नेताओं को पार्टी में बड़े पदों से नवाजा है। इनमें एक नेता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, एक को राष्ट्रीय सचिव और एक पार्टी नेता को राष्ट्रीय लोकदल (युवा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने मंगलवार को पार्टी नेता प्रवीण कुमार सिंह को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया हैफ विजय कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव और विधायक चंदन चौहान को युवा राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन तीनों नेताओं के मनोनयन से उम्मीद जताई है कि पार्टी को यह सभी मिलकर मजबूत करेंगे।RLD बता दें कि सभी राजनीतिक दल पार्टी में युवाओं को जोड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं. युवाओं को तरजीह दे रहे हैं, इसीलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी से युवाओं को जोड़ने के लिए चंदन चौहान को युवा राष्ट्रीय लोक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है. अभी हाल ही में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी पार्टी नेताओं को पार्टी में 50 फीसद युवाओं को मौका देने की सलाह दी है।
← पिछली खबरRailway Land Encroachment : क्या सरकारी जमीन 'हथिया' रही जनता ? करोड़ों की जमीन पर अतिक्रमण के आरोपअगली खबर →Varanasi, भैकालबाजी पड़ी महंगी, सीज हुई ठाकुर लिखी गाड़ी, हुआ हजारों का चालान
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।