हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4622 नव॰

Moradabad में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, 15 घायल

IMG-20230507-WA0053
WhatsApp ↗
UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 15 ज्यादा घायल हैं। यह हादसा जिले के भगतपुर थाना अंतर्गत दलपतपुर रोड पर खैरखाता गांव के पास हुआ है। जहां रविवार शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में पिकअप आने से तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। शाम को पुलिस ने यह जानकारी दी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हेमराज मीणा ने बताया कि एक वाहन (पिकअप) से लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए। 26 लोग सवार थे.
← पिछली खबरMaize, योगी सरकार में मक्का की बढ़ेगी उपज, किसानों को होगा फायदाअगली खबर →कहीं छिड़का जाता है पवित्र जल, तो कहीं पहनी जाती हैं शेर की खाल, इन देशों में ऐसे होती है शासकों की ताजपोशी?
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।