LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
08:5723 अग॰

Rohit Shetty Accident: रोहित शेट्टी का शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट, हैदराबाद के हॉस्पिटल में हुई सर्जरी

rohit shetty
Rohit Shetty Accident: बॉलीवुड के सुपरस्टार डायरेक्टर रोहित शेट्टी शूटिंग के दौरान जख्मी हो गए। खबर है कि रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग कर रहे थे। एक्सीडेंट के बाद उन्हें हैदराबाद के कामिनेनी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया और यहां पर उनके हाथ की सर्जरी की गई। जानकारी के मुताबिक एक्सीडेंट के बाद रोहिट शेट्टी को हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। कैसे हुआ रोहित शेट्टी का एक्सीडेंट? एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के एक कार चेजिंग सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे जब चीजें आउट ऑफ कंट्रोल हो गईं। बता दें कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन सीन डालने के लिए जाने जाते हैं। उनकी कॉमेडी फिल्मों में भी जमकर गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। एक्सीडेंट के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। कहां रिलीज होगी 'इंडियन पुलिस फोर्स'? रोहित शेट्टी की इस मेगाबजट सीरीज को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा एसपी कबीर मलिक के किरदार में नजर आएंगे और विवेक ओबेरॉय आईपीएस राठौर का रोल करेंगे। इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी भी एक फीमेल पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि उनका किरदार अभी साफ नहीं है। Urfi Javed, ये कपड़े पहनने पर उर्फी को हुई एलर्जी, जानें बचाव जबरदस्त एक्शन से लैस होगी यह वेब सीरीज रोहित शेट्टी की यह वेब सीरीज जबरदस्त एक्शन से लैस होगी। पिछले दिनों रोहित शेट्टी के बर्थडे पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रोहित एक एक्शन सीन शूट करते नजर आए थे। सीरीज के सीक्वेंस से ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि रोहित ने इस सीरीज में चीजों को अगले लेवल पर ले जाने की कोशिश की है।
← पिछली खबरChina Corona: गली-कूचे में करीबियों का अंतिम संस्कार कर रहे लोग, चीन में कोरोना ने मचा दी तबाहीअगली खबर →क्या फिर से पाकिस्तान की कप्तानी करना चाहते हैं Sarfaraz Ahmad? बोले- जब तक बाबर आजम
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।