LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
17:4624 अग॰

व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश से भड़का रूस; यूक्रेन पर एयर स्ट्राइक, 16 की मौत

putin
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश के आरोपों के बीच रूस ने यूक्रेन पर एयर स्ट्राइक कर दी है। यूक्रेन के दक्षिणी खेरसान क्षेत्र पर रूसी हमले में 16 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने अभियोजकों के हवाले से यह जानकारी दी। इससे पहले, रूसी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने बीती रात राष्ट्रपति पुतिन की हत्या के प्रयास में क्रेमलिन पर 2 ड्रोन से हमला किया। क्रेमलिन ने हमले के प्रयास को आतंकवादी कृत्य करार दिया और कहा कि रूसी सुरक्षाबलों ने हमले से पहले ही दोनों ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया। क्रेमलिन की वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया कि मानवरहित विमान का मलबा रूस सरकार के कार्यालय की जमीन पर गिरा, लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। बयान में यह नहीं बताया गया कि ड्रोन नष्ट कैसे हुए, हालांकि यह जरूर कहा गया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय मॉस्को समाचार टेलीग्राम चैन पर जारी एक वीडियो में क्रेमलिन के ऊपर धुएं जैसा उठता दिखाई दिया है। यह वीडियो संभवत: क्रेमलिन के सामने नदी पार से बनाया गया है। यूक्रेन ने पुतिन पर हमले की कोशिश से किया इनकार वहीं, कीव ने हमले में संलिप्तता से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्याक ने कहा, 'हम क्रेमलिन पर हमला नहीं करते हैं, क्योंकि सबसे पहले यह किसी भी सैन्य समस्या का समाधान नहीं करता है। यह हमारे आक्रामक उपायों को तैयार करने के दृष्टिकोण से बेहद नुकसानदेह है। सबसे महत्वपूर्ण बात, यह रूस को यूक्रेनी शहरों पर, नागरिक आबादी पर, बुनियादी सुविधाओं पर बड़े पैमाने पर हमले को सही ठहराने की अनुमति देगा। हमें इसकी जरूरत क्यों है?' https://khaberhindi.com/gambhir-and-kohli-fined-100-percent-of-their-match-fees/ यूक्रेन के लिए गोला-बारूद का उत्पादन बढ़ाएगा EU? इस बीच, यूरोपीय संघ ने गोला-बारूद का उत्पादन बड़े पैमाने पर बढ़ाने के लिए नई योजनाओं की घोषणा की है। यूरोपीय संघ का प्रयास रूस के साथ युद्ध में उलझे यूक्रेन की मदद करना और संगठन की भू-राजनीतिक साख में सुधार लाना है। विश्लेषकों के अनुसार, रूस के कब्जे वाले इलाके को वापस पाने के लिए यूक्रेन जवाबी कार्रवाई शुरू करने के लिए तैयार हो रहा है लेकिन उसका गोला-बारूद खत्म होने को है। उनके मुताबिक, पश्चिमी सहयोगियों ने यूक्रेन को गोला-बारूद उपलब्ध कराया भी है, लेकिन यूक्रेन ने सहयोगियों से और अधिक गोला-बारूद की मांग की है।
टैग्स#russia#Ukraine
← पिछली खबरकांग्रेस ने थमाया हिंदुत्व का मुद्दा? रैलियों में बजरंग बली की जय के नारे लगवा रहे PM मोदीअगली खबर →Nagar Nigam Election, वाराणसी में बूथों पर वोट डालने पहुंचे मतदाता, अबतक 5.25 प्रतिशत मतदान
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।