अंतरराष्ट्रीय
क्रेमलिन पर हमले का रूस ने लिया बदला, यूक्रेन में रेलवे स्टेशन को बनाया निशाना

क्रेमलिन में राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर ड्रोन से हमले की कोशिश के बाद रूस बौखलाया हुआ है। रूस ने यूक्रेन में जमकर बमबारी की। जानकारी के मुताबिक रूस ने खारसेन में रेलवे स्टेशन और मॉल को निशाना बनाया। इन हमलों में यूक्रेन के कम से कम 21 नागरिकों के मारे जाने की खबर है वहीं 48 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
क्रेमलिन पर हमले का बदला
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 14 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। बुधवार को रूस ने दावा किया कि क्रेमलिन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्रोन अटैक की कोशिश की गई। इसे यूक्रेन की साजिश बताया गया था। रूस के मुताबिक यूक्रेन ने ड्रोन के जरिए पुतिन और रूस की संसद को निशाना बनाने की कोशिश की। रूस का कहना है कि रडार वारफेयर सिस्टम ने दोनों ड्रोन पर अटैक किया और इसके बाद वे संसद की इमारत पर ही क्रैश होकर गिर गए। बता दें कि इस इमारत से थोड़ी ही दूर पर पुतिन का ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस है।
फाइटर ड्रोन
रूस का दावा है कि यूक्रेन ने फाइटर ड्रोन भेजे हैं। ये ड्रोन वे होते हैं जो कि छोटी मिसाइल तक ले जा सकते हैं। रूस का कहना है कि ये फाइटर ड्रोन थे लेकिन इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस हमले के पीछे जानकार दो तरह की बातें कहते हैं। जानकारों का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि रूस ने खुद ही यह हमला करवाया हो ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह खुद को सही साबित कर सके और यूक्रेन पर हमले तेज कर सके।
https://khaberhindi.com/russia-attacks-on-ukraine/
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के हमले की जानकारी देते हुए कहा कि 12 लोग शहर में ही मारे गए जबकि पास के गांव में भी लोगों की मौत हुई है। अब तक नौ के मारे जाने की पुष्टि हुई है लेकिन खोजबीन जारी है। वहीं रूस की एजेंसी ने दावा किया था कि यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस की तेल रिफाइनरी में आग लग गई थी। रूस का कहना है कि क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल के करीब यूक्रेन ने यह हमला किया था।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?
02Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत
03Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती
04महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
05यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी
06