LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
07:0011 सित॰

Varanasi, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में छिपा है विद्या ज्ञान

government-sanskrit-college-varanaseya-sanskrit-vishwavidyalaya-sampurnanand-ERYYW1
वाराणसी : यूपी के मुख्य सचिव ने जी20 शास्त्रार्थ में प्रतिभाग किये बच्चों से वार्ता करते हुए कहा कि आज हमारे देश का नवजागरण का वक़्त है, जिसके संबंध में उन्होंने मिशन चंद्रयान का उदाहरण देते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने इसके पीछे भारत की सनातन परंपरा, वेद आदि को बताते हुए कहा कि आपके लाइब्रेरी में सोने की खान रूपी विद्या ज्ञान छिपा हुआ है। उन्होंने प्राचीन संतों को वैज्ञानिक, रसायनविद्, भौतिकविद् बताते हुए उनके द्वारा रचित ग्रंथों को विद्यार्थियों के लिए संजीवनी बताया। उन्होंने बृहदेश्वर मंदिर, मीनाक्षी मंदिर के वास्तुकला की चर्चा करते हुए इसे प्राचीन इंजीनियरिंग का उदाहरण बताया। उन्होंने संस्कृत को प्राचीन एवं देवभाषा भाषा बताते हुए कहा कि वो भी संस्कृत सीखने हेतु प्रयासरत हैं। उन्होंने हजारों साल पहले के रचित ग्रंथों से सबक लेकर इस पर पुनः वापस आने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों से कहा कि आप सौभाग्यशाली है कि आप इस महान संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के द्वारा नवजागरण हेतु किये जा रहे प्रयासों को भी बताते हुए कुलपति से इस विश्वविद्यालय की शाखा पूरे विश्व में फैलाने को कहा। मुख्य सचिव ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि आप सभी वसुधैव कुटुम्बकम को चरितार्थ करने हेतु प्रयासरत रहिये। उन्होंने सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।   मुख्य सचिव ने कैम्पस का निरीक्षण करते हुए अब तक हुए कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए और सुधार करने हेतु निर्देशित किया तथा साफ- सफाई पर और कार्य करने को निर्देशित किया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे बच्चों से भी वार्ता करते हुए उनके मूल स्थान, संस्थान में हुए सुधारों तथा छात्रावासों की स्थिति की भी जानकारी ली। कुलपति को संस्कृत को सर्वसुलभ बनाने हेतु प्रयास करने को हर संभव प्रयास करने हेतु निर्देशित किया। मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय द्वारा चलाये गये ऑनलाइन संस्कृत कोर्स के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय लंबे क्षेत्रफल से नहीं बल्कि वहां का ज्ञान आचार्य, प्राचार्य व बच्चों से बनता है। उन्होंने कहा कि हम लोग में नकारात्मक भावना का विकास गुलाम होने से आया, जिसे फिर से हमें बदलने की जरूरत है। हम अनंत हैं, असीम हैं। हमें नवाचार को पुनः प्रेरित होना होगा, ताकि एक नए उमंग के साथ आगे बढ़ सकें और विश्व के कल्याण हेतु प्रेरित हो सकें। इस दौरान कुलपति ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य सचिव को विश्वास दिलाया कि वो पूरी ताकत के साथ सुधारों हेतु लगातार प्रयासरत रहेंगे।
← पिछली खबरVaranasi, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने इंटरनेशनल हिन्दू स्कूल का किया निरीक्षणअगली खबर →फुलवरिया फोरलेन के अवशेष कार्यों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराए-दुर्गा शंकर मिश्रा
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी01

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती02

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस03

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती04

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद05

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न06

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।