हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
14:5222 नव॰

फुलवरिया फोरलेन के अवशेष कार्यों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराए-दुर्गा शंकर मिश्रा

road
WhatsApp ↗
वराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने रविवार को प्रातः वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुगम किये जाने के दृष्टिगत महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक फुलवरिया फोर लेन का निरीक्षण किया तथा परियोजना की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि परियोजना पहले से ही निर्धारित समय से देरी से चल रही है, इसलिए शेष कार्यो को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पर प्रत्येक दशा में अगले माह सितम्बर तक पूरा करने का निर्देश दिया। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। तत्पश्चात उन्होंने भारत माता मंदिर स्थित रोपवे परियोजना की वर्तमान प्रगति का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंपनी के अधिकारियों द्वारा उन्हें परियोजना की वर्तमान प्रगति की जानकारी देते हुए लोड व पाइल टेस्टिंग की जानकारी दी गयी। उन्होंने परियोजना की प्रगति में पूरी सतर्कता बरतते हुए तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कमिश्नरी कार्यालय परिसर में बनने वाले मंडलीय कार्यालय भवन के स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। गौरतलब है कि कमिश्नरी कंपाउंड स्थित बनने वाले मंडलीय कार्यालय का निर्माण विकास प्राधिकरण के द्वारा होना है, जिसके बारे में पूर्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी विस्तार से जानकारी ली गयी थी।
← पिछली खबरVaranasi, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में छिपा है विद्या ज्ञानअगली खबर →बीएचयू में आपात प्रकृति एवं भर्ती मरीजों का अल्ट्रासाउंड उसी दिन किया जाता है
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।