हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:0722 नव॰

न्यूयॉर्क में दिवाली पर बंद रहेंगे स्कूल, शहर में तेजी से बढ़ी भारतीय मूल के लोगों की आबादी

joe biden
WhatsApp ↗
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के स्कूलों में अब दीपावली के पर्व पर सरकारी छुट्टी रहेगी। शहर के एरिक एडम्स ने यह घोषणा की है। शहर में भारतीय मूल के लोगों की बढ़ती आबादी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाना है। हालांकि न्यूयॉर्क के स्कूलों में इस साल दिवाली पर छुट्टी नहीं रहेगी क्योंकि कैलेंडर पहले से ही घोषित किया जा चुका है। अगले साल से दिवाली की छुट्टी रहा करेगी। न्यूयॉर्क प्रशासन का कहना है कि शहर में करीब 2 लाख लोग ऐसे हैं, जो दिवाली का पर्व मनाते हैं। यह त्योहार मनाने वाले लोगों में हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध संप्रदाय के लोग शामिल हैं। मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि न्यूयॉर्क एक ऐसा शहर है, जो लगातार बदलता रहता है। हम दुनिया भर के लोगों का यहां स्वागत करते रहे हैं।' उन्होंने कहा कि हमारे स्कूलों के कैलेंडर में जमीन पर जो नई सच्चाई है, वह दिखनी चाहिए। दिवाली पर छुट्टी के प्रस्ताव को गवर्नर के पास भेजा गया है, जिनकी मंजूरी के बाद यह नियम बन जाएगा। मेयर एरिक एडम्स ने 2021 में पद संभाला था और चुनाव प्रचार के दौरान ही ऐलान किया था कि वह सत्ता में आते ही दिवाली पर छुट्टी का फैसला लेंगे। https://khaberhindi.com/nawaz-sharif-to-return-in-pakistan/ अब जाकर उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। बता दें कि न्यूयॉर्क सिटी समेत अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है। बीते कुछ सालों में इस संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। रोजगार के अलावा पढ़ाई के लिए भी बड़ी संख्या में लोग अमेरिका जा रहे हैं। सेंसस ब्यूरो के अनुसार न्यूयॉर्क में बीते तीन दशकों में भारतीय मूल के लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है। 1990 में भारतीय मूल के लोगों की संख्या 94 हजार थी, जो अब तेजी से बढ़ते हुए 2 लाख 13 हजार हो गई है।
टैग्स#Diwali#New York
← पिछली खबरसोनम कपूर ने रोमांचक क्राइम ड्रामा 'Blind' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कियाअगली खबर →वेज खाने में मास का टुकड़ा मिलने से मचा बवाल
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।