हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4722 नव॰

Homeopathic दवा की गुणवत्ता बताएगा सेंसर, होगी दवा की पहचान

Varanasi CMO PM Jan Aushadhi
WhatsApp ↗

Homeopathic Medicine testing Sensor, चिकित्सक के परामर्श पर मरीज दवाओं का सेवन करता है, मगर उपयोग में आने वाली दवाओं की गुणवत्ता के परीक्षण की कोई सुविधा हासिल नहीं है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दो चिकित्सकों ने ऐसा सेंसर तैयार किया है जिसके जरिए होम्योपैथिक दवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया जा सकता है। साथ ही उसकी असरकारक क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है।

यह सेंसर भोपाल के शासकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पदस्थ डॉ निशांत नम्बिसन और सीएसआईआर भोपाल में पदस्थ डॉ हरिनारायण भार्गव ने तैयार किया है। यह पूरी तरह स्वदेशी तौर पर विकसित किया गया और प्रयोगात्मक सेंसर है। यह ऐसा सेंसर है जिसके माध्यम से दवा की पहचान संभव है साथ ही दवा की गुणवत्ता का भी आसानी से पता लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं दवा की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक दवाओं को चार्ज किया जा सकता है। Jitan Ram Manjhi Statement, रावण का चरित्र श्री राम से ज्यादा बड़ा, राम काल्पनिक शोधकर्ता और जीएचएमसी के प्रोफेसर डॉ नम्बिसन बताते हैं कि यह आणविक होम्योपैथी के लिए एक बड़ी सफलता है। यह दुनिया का पहला ऐसा सेंसर विकसित किया गया है जो होम्योपैथिक दवा की गुणवत्ता का पता लगा सकता है। इतना ही नहीं इस सेंसर के जरिए होम्योपैथिक दवाओं को और कारगर बनाने की दिशा में भी यह सहायक है। UP Electricity Employees पर दबाव, विद्युत संघर्ष समिति के सदस्यों का कार्य बहिष्कार, ऑफिसर्स एसोसिएशन की दो घंटे एक्सट्रा ड्यूटी। गौरतलब है कि अभी तक अति सूक्ष्म होम्योपैथिक दवाओं की पहचान करने की कोई तकनीक उपलब्ध नहीं है। इस सफलता को होम्योपैथिक दवा की गुणवत्ता के प्रमाणीकरण के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा सकता है। वहीं सीएसआईआर के डॉ भार्गव का कहना है कि अध्ययन इस बात की पुष्टि करता है कि होम्योपैथिक दवाइयों को विद्युत चुंबकीय ऊर्जा से उत्तेजित कर उनकी पहचान तब भी करना संभव है, जब दवा बहुत कम मात्रा में होती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि बीमारी से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण प्राकृतिक ऊर्जा (प्रतिरक्षा)को पुनर्जीवित करके रोगियों में विभिन्न बीमारियों के इलाज में प्रभावी हो सकती है। इस सफलता को इस बात से भी समझा जा सकता है कि जर्मनी की संस्था कैम्पस ने न केवल इसे सराहा है बल्कि मिलकर मल्टी सेंट्रिक स्टडी का प्रस्ताव भी दिया है।
← पिछली खबरRajasthan Govt की पेशकश, तीसरा बच्चा होने पर कर्मचारी को मिलगा प्रमोशनअगली खबर →Aaj ka Rashifal, आज इन राशियों को मिलेगा सुखद समाचार
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।