LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
09:1023 अग॰

Rajasthan Govt की पेशकश, तीसरा बच्चा होने पर कर्मचारी को मिलगा प्रमोशन

Rajasthan govt staff with more than two kids get promotion relief
Rajasthan Govt, राजस्थान सरकार ने अपने कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब कर्मचारी तीसरा बच्चा होने पर भी प्रमोशन पा सकेगा। इससे पहले, सरकार ने ऐसे कर्मचारियों की पदोन्नति पर तीन साल के लिए रोक लगा दी थी। तीन बच्चों वाले स्टाफ को प्रमोशन और वेतन वृद्धि का लाभ तीन साल बाद ही मिलता था। यह नियम 2004 में लागू किया गया था, जब वसुंधरा राजे के पहली बार मुख्यमंत्री बनने के साथ राज्य में भाजपा की सरकार थी। उस समय सरकार ने 1 जून 2002 के बाद किसी राज्य सरकार के कर्मचारी का तीसरा बच्चे होने पर पदोन्नति रोकने का फैसला किया था। Aaj ka Rashifal, इन राशियों को आज बरतनी होगी सावधानी सरकार ने ऐसे कर्मचारियों की पदोन्नति और अन्य लाभ पांच साल के लिए बंद करने का फैसला किया था। इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी कर्मचारी को 1 जनवरी 2005 को पदोन्नति मिलनी थी तो उसे 1 जनवरी 2010 को दिया जाना था। कर्मचारी संगठनों से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक सरकार ने 2017 में इस प्रमोशन की अवधि पांच से घटाकर तीन साल कर दी थी। अब सरकार ने इस नियम को हटा दिया है।
← पिछली खबरJitan Ram Manjhi Statement, रावण का चरित्र श्री राम से ज्यादा बड़ा, राम काल्पनिकअगली खबर →Homeopathic दवा की गुणवत्ता बताएगा सेंसर, होगी दवा की पहचान
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।