धर्म
धूमधाम से मनाया जायेगा शंकराचार्य सदानंद जी का अवतरण दिवस

वराणसी : पूज्यपाद अनंतश्रीविभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का अवतरण दिवस कल भाद्रपद द्वितीया तिथि तदानुसार 1 सितम्बर को काशी के शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में धूमधाम से मनाया जायेगा।
उक्त जानकारी शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती "1008" जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज के आदेशानुसार कल श्रीविद्यामठ में सुबह 8 बजे से पूज्यपाद द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के चरण पादुका पूजन होगा।
जिसके अनन्तर वैदिक आचार्यों द्वारा शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के दीर्घायु होने की मंगलकामना को लेकर रुद्राभिषेक किया जायेगा व उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरण किया जायेगा।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी
02बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती
03Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस
04Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती
05Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद
06