बिजनेस
अमेरिका की वित्त मंत्री येलेन जी20 में भाग लेने के लिए भारत जाएंगी

अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन नयी दिल्ली जाएंगी और वह सात से दस सितंबर तक वहां आयोजित हो रहे जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इस दौरान जेनेट अमेरिका के सहयोगी देशों को यूक्रेन के लिए सामूहिक आर्थिक सहयोग बनाए रखने के वास्ते एकजुट रहने पर जोर देंगी साथ ही अपने भारतीय समकक्षों के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई है। इस साल यह भारत की उनकी चौथी यात्रा होगी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान येलेन वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और निम्न तथा मध्यम आय वाले देशों का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।
विज्ञप्ति में वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘दिल्ली यात्रा के दौरान येलेन यूक्रेन के लिए हमारे सामूहिक आर्थिक समर्थन को बनाए रखने के लिए अमेरिका के साझेदारों को एकजुट करना जारी रखेंगी। वह रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के महत्व पर भी चर्चा करेंगी।’’
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Israel-Hamas War: इजरायल - हमास युद्ध के दूसरे क्षेत्रों तक फैलने से महंगाई बढ़ने का खतरा, वर्ल्ड बैंक ने किया आगाह
02पूर्वी लद्दाख में न्योमा बेल्ट पर ‘एयरफील्ड’ का निर्माण करेगा बीआरओ
03अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, दलाई लामा दिसंबर में करेंगे कर्नाटक का दौरा
04सोशल मीडिया नेटवर्क एक्स पर गोयल ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी समकक्ष ताई के साथ द्विपक्षीय बैठक की
05सब्जी फसलों में व्यापार के अवसरों’ पर उद्यमिता प्रशिक्षण
06