ताजा खबरें
Shramveeji Patrakar union, वाराणसी ईकाई के अध्यक्ष बने अमन, सदर तहसील अध्यक्ष बने धनेश पटेल

Shramveeji Patrakar union, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की वाराणसी ईकाई की बैठक का आयोजन मंडल प्रभारी करुणापति तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। श्रीतिवारी ने सर्वसम्मति ने इस बार भी अमन विश्वकर्मा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
साथ ही मंडल महामंत्री प्यारेलाल यादव, सदर तहसील अध्यक्ष धनेश पटेल और अजय सिंह भदौरिया को मंत्री बनाया गया मंडल प्रभारी ने नए पदाधिकारियों और सदस्यों को यूनियन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
.मंडल महामंत्री बने प्यारेलाल यादव बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमन विश्वकर्मा ने इस वर्ष भी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए यूनियन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश पत्रकारों और मीडियाकर्मियों की आवाज उठाने वाला संगठन है।
रामायण के एक एपिसोड पर इतना होता था खर्च
पिछले दो वर्षों में वाराणसी इकाई ने अपना काफी विस्तार किया है। नए पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ इस वर्ष भी इस काम को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं महामंत्री पवन चक्रवाल ने कहा कि समाज के लिए लिखने-पढ़ने वाला पत्रकार खुद अपनी लड़ाई नहीं लड़ पाता है। ऐसे समय में संगठन ही काम आता है।
कोषाध्यक्ष मोनेश श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक दौर में कलमकारों को अपन लेखनी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि समाज और पत्रकारिता के बीच तालमेल बना रहे। बैठक के दौरान अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखें।
इस दौरान उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, अजीत सिंह, मयंक कश्यप, आनंद कश्यप, आलोक गुप्ता, अजय सिंह भदौरिया, राजेश यादव, राजकुमार कुशवाहा, अनुपमा सिंह, अल्का राय आदि लोगों की उपस्थिति रही।






KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Varanasi, 36 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा
02Varanasi, दरोगा से मारपीट मामले के अभियुक्त को मिली जमानत, तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
03बाबा साहेब की रो रही होगी आत्मा, 5 साल में बढ़े दलित अपराध के मामले, आंकड़ों पर एक नजर
04Christmas 2023, चरनी में जन्में प्रभु यीशु, फिजाओं में गुंजे कैरोल से लोगों को दिया बधाई संदेश
05Varanasi, गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारी अंतिम दौर में, जन्म की सजाई जाएगी झांकी
06