LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
04:4523 अग॰

जालंधर में विपक्षी दलों की मीटिंग में गले मिले विरोधी सिद्धू-मजीठिया

Sidhu-Majithia hug in the meeting of opposition parties in Jalandhar
गुरुवार को जालंधर में पंजाब के विपक्षी दलों की बैठक के दौरान एक चम्मतकार देखने को मिला जिससे देख लोग भौचक्के रह गए. आपको बता दें कि पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द को विजिलेंस की ओर से तलब किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. जिसमें शामिल होने पहुंचे अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और उनके विरोधी नवजोत सिद्धू जो कि मजीठिया राजनीति में हमेशा एक दूसरे के खिलाफ ही खड़े दिखे हैं, उन्होंने गर्मजोशी से एक दूसरे को गले लगाया. इस दौरान मजीठिया से गले मिलने के बाद सिद्धू ने मंच से कहा कि मैंने जफ्फी डाली है, पप्पी नहीं ली. इस पर सभी लोग जोर से हंसने लगे. इसके बाद सिद्धू ने कहा कि मजीठिया के साथ उनके वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन कोई निजी दुश्मनी नहीं है. साथ ही कहा कि इंसान के चाहे कितने भी मनमुटाव हों, लेकिन जब दुनिया के सामने मिलें तो कम से कम इस लायक तो हों कि वह हाथ मिला लें. मेरे भी मनमुटाव हैं, लेकिन वह राजनीतिक हैं. आपको बता दें कि जंग-ए-आजादी स्मारक में विजिलेंस जांच का सामना कर रहे सीनियर पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द के समर्थन में कांग्रेस की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी बड़ी पार्टियों के नेता एक मंच पर इकट्ठे हुए. उन्होंने सरकार को तानाशाह, पंजाब और पंजाबी का विरोधी बताया. नेताओं ने कार्रवाई न रोकने पर कड़े संघर्ष की चेतावनी दी.
← पिछली खबरBHU में Covid को लेकर महत्वपूर्ण खोज, बन सकेगी प्रभावी दवाअगली खबर →क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के 831 पदों पर होगी भर्ती, जानें प्रक्रिया
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।