हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2322 नव॰

Varanasi, SMS में हुआ चार दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट का आगाज़

IMG-20230223-WA0081
WhatsApp ↗

Varanasi, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट सांइसेज, वाराणसी में चार दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट का शुभारंभ गुरुवार को हुआ।

स्पोर्ट्स फेस्ट का उदघाटन करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. पी.एन.झा ने कहा कि विद्याथर््िायों के लिये यह जरूरी है कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ खेल-कूद में भी भागीदारी करते रहें, जिससे मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों ही उत्तम बना रहेगा।

 

इक्कीसवीं सदी में वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती पहचान को रेखांकित करते हुए प्रो. झा ने कहा कि आज हमारे देश में खेल संस्कृति को सरकार द्वारा पर्याप्त प्रोत्साहन मिल रहा है।

ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाड जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल समारोहों में भारत का बढ़ता वर्चस्व इस तथ्य की पुष्टि करता है। विद्याथर््िायों से आह्वाहन करते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के विकास के लिये प्रतिबद्ध है।

शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये ही ऐसे स्पोर्ट्स फेस्ट का आयोजन किया जाता रहा है।

स्पोर्ट्स फे्स्ट का शुभारंभ संस्था में संचालित विभिन्न पाठयक्रमों के विद्याथर््िायों द्वारा मार्च पास्ट करके किया गया। चार दिन चलने वाले इस स्पोर्ट्स फेस्ट में क्रिकेट, वालीबाॅल, टेबिल-टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, टग-आॅफ-वार, सौ मीटर रेस जैसी स्पर्धाओं का आयोजन किया जायेगा। इस फ्ेस्ट में संस्थान के अलग-अलग पाठयक्रमों में से लगभग पांच सौ से अधिक प्रतिस्पर्धीं अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगें। गौरतलब है कि विभिन्न खेल स्पर्धाओं का फाइनल राउंड चौथे व अंतिम दिन रविवार को आयोजित किया जायेगा।

स्पोर्ट्स फ्ेस्ट के उदघाटन सत्र का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. पल्लवी पाठक ने किया। इस दौरान एस.एम.एस. वाराणसी के अधिशासी सचिव डाॅ. एम. पी. सिंह, कुलसचिव श्री संजय गुप्ता, स्पोर्ट्स फेस्ट के संयोजक श्री सुनित मिश्रा, श्री रोहित मेहता, श्री अतिश खडसे सहित संस्थान के समस्त अध्यापकगण और कर्मचारी मौजूद रहे।

← पिछली खबरPak PM Modi Demand: यूट्यूबर सना की VIDEO में दिल की बात बोला युवा- पाकिस्तान में पीएम मोदी चाहिए, सारे टेढ़े सुधर जाएंगेअगली खबर →Menstrual Pain Leave: मासिक धर्म के दर्द में छुट्टी पर याचिका, कोर्ट ने याचिकाकर्ता से क्या कहा?
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।