ताजा खबरें
Owaisi के घर पर पथराव, पुलिस ने शुरू की जांच

Owaisi, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने दिल्ली में उनके आवास पर पथराव किया और घर की खिड़कियां क्षतिग्रस्त कर दी।
ओवैसी ने नई दिल्ली में अशोका रोड स्थित अपने आवास का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें नुकसान दिखाया गया है।
उन्होंने रविवार को देर रात ट्वीट किया, "इससे पहले आज रात, मैं जयपुर से लौटा और मेरे घरेलू नौकर ने बताया कि बदमाशों के एक झुंड ने पथराव किया, जिससे खिड़कियां टूट गईं। दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत पकड़ना चाहिए।
Earthquake: बनारस में बादलों को देखकर दुनियाभर में भूकंप की भविष्यवाणी! जीनियस का BHU से कनेक्शन, जानिए कमाल के टैलेंट की कहानी
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "यह चिंताजनक है कि यह एक तथाकथित 'उच्च सुरक्षा' क्षेत्र में हुआ है। मैंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है और वे मेरे आवास पर पहुंच गए हैं।
इस बीच, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सांसद की ओर से एक शिकायत मिली थी और कथित घटना के वक्त ओवैसी अपने आवास पर मौजूद नहीं थे।
अधिकारी ने कहा, "अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पीछे के प्रवेश द्वार पर पार्किं ग क्षेत्र में एक ईंट/पत्थर भी पाया गया। खिड़कियां भी टूटी हुई पाई गईं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Varanasi, 36 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा
02Varanasi, दरोगा से मारपीट मामले के अभियुक्त को मिली जमानत, तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
03बाबा साहेब की रो रही होगी आत्मा, 5 साल में बढ़े दलित अपराध के मामले, आंकड़ों पर एक नजर
04Christmas 2023, चरनी में जन्में प्रभु यीशु, फिजाओं में गुंजे कैरोल से लोगों को दिया बधाई संदेश
05Varanasi, गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारी अंतिम दौर में, जन्म की सजाई जाएगी झांकी
06