LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
06:2723 अग॰

पंजाब में तेज हवाओं और बादलों से तापमान में आई कमी

Strong winds and clouds bring down temperature in Punjab
पंजाब में तेज गर्मी के बाद मौसम ने फिर से रूख बदला है पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से बुधवार मध्यरात्रि से मौसम नरम पड गया है. बीते दिन मौसम ने लोगों के साथ आंख मिचौली का खेल खेला कई इलाकों में गरम हवा चली लेकिन कुछ ही देर में मौसम नरम- गर्म पडने लगा. जिस कारण से तापमान पर भी तेजी से प्रभाव पड़ा लुधियाना को छोड़कर ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. इससे पहले लुधियाना में तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अमृतसर, होशियारपुर व गुरदासपुर में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. साथ ही बरनाला, मुक्तसर, जालंधर, चंडीगढ़, मोहाली, मोगा, फिरोजपुर, एसबीएस नगर में तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार 21 मई तक पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा. दो दिनों तक भीषण गर्मी झेलने के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. साथ ही 22 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसकी वजह से दो दिनों तक पंजाब में दोबारा से बादल व धूल भरी तेज हवाओं व आंधी की वापसी हो सकती है. जिसकारण से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभाव ना है.
← पिछली खबरछात्र बने गुंडे हाजरी पूरा न करने पर प्रोफेसर के हाथ पैर की हड्डी टुटीअगली खबर →Varanasi, Mega Job Fest के पहले दिन 4 हज़ार युवाओं ने लिया इंटरव्यू में हिस्सा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।