हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:0922 नव॰

Student Committed Suicide, छात्र ने नॉलेज पार्क Metro Station से लगाई छलांग, मौत

Knowledge Park Metro Station
WhatsApp ↗
Knowledge Park Metro Station, ग्रेटर नोएडा के कॉलेज से बीबीए कर रहे छात्र ने नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर के आत्महत्या करने का प्रयास किया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही। छात्र के आत्महत्या के प्रयास का वीडियो भी सामने आया है। UP Transport Minister का फरमान- डाक्यूमेंट में फिटनेस सर्टिफिकेट 48 घंटे में जारी करें  नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या करने वाले छात्र की पहचान बिहार के भागलपुर के रहने वाले 21 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि परेशान सा दिखाई दे रहा नीतीश प्लेटफार्म पर सीढ़ियों के पास टहल रहा है, फिर वह एकाएक वह प्लेटफार्म की रेलिंग पर चढ़कर नीचे कूद जाता है। वहां पर मौजूद इक्का-दुक्का लोग इसको देखने के बाद मेट्रो स्टेशन के अधिकारियों को सूचित करते हैं, जिसके बाद नीतीश को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। Cold Wave के बीच Dense Fog की मार, घंटों लेट हो रहीं ट्रेनें, कई गाड़ियां कैंसिल, विमान सेवा में मामूली सुधार नॉलेज पार्क थाना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-2 स्थित मंगलम इंस्टीट्यूट कॉलेज से बीबीए थर्ड ईयर छात्र नीतीश दिल्ली के अक्षरधाम के पास किराए के मकान में रहता था और मेट्रो से ही प्रतिदिन कॉलेज आता जाता था। 9 जनवरी को उसने 11:30 बजे करीब मेट्रो स्टेशन से छलांग लगा दी। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि नीतीश के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और उसके शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। इसके लिए छात्र के मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है। rajendra add New Year 2023
← पिछली खबरCold Wave के बीच Dense Fog की मार, घंटों लेट हो रहीं ट्रेनें, कई गाड़ियां कैंसिल, विमान सेवा में मामूली सुधारअगली खबर →Blanket Distribution, असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।