LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
14:5525 अग॰

UP Transport Minister का फरमान- डाक्यूमेंट में फिटनेस सर्टिफिकेट 48 घंटे में जारी करें

Lucknow Vehicle Fitness
UP Transport Minister दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि स्वचालित प्रशिक्षण स्टेशन पर डॉक्यूमेंट फिटनेस जारी करने के साथ ही एआरटीओ/आरआई इन्सपेक्सन एवं सर्टिफिकेशन करें. 48 घंटे के अंदर अगर एआरटीओ/आरआई निस्तारण नहीं करते हैं तो डॉक्यूमेंट में फिटनेस सर्टिफिकेट सिस्टम से अपने आप जनरेट हो जाएगा. यह व्यवस्था कानपुर और आगरा सेन्टर पर भी उपलब्ध होगी. परिवहन मंत्री बुधवार को मुख्यालय पर समीक्षा बैठक कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिए. परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनवरी में ही प्रदेश के 58 जनपदों के लिए डीटीसी आवेदन आमंत्रण की कार्रवाई पूरी कर ली जाए. भारत सरकार की गाइडलाइनस के अनुसार सभी कामर्शियल वाहनों में वीएलटीडी की कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए. सरकारी कम्पनियों के माध्यम से आवेदन प्राप्त करते हुए गाइडलाइन के अनुसार जो भी कम्पनी मानक पूरी कर रही हो उसके माध्यम से वीएलटीडी लगाई जाए. उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग सेंटरों पर जो भी ट्रेनिंग की कार्रवाई की जाय उसका वीडियो अपलोड हो. विभागीय अधिकारी इस वीडियो की समय-समय पर अपने स्तर से जांच भी करें, जिससे कि एक निगरानी तंत्र भी बना रहे और आने वाली शिकायतों का भी संज्ञान लिया जा सके. बैठक के दौरान प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू, परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार, अपर परिवहन आयुक्त वीके सोनकिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.
← पिछली खबरSupreme Court तक पहुंची UP की लड़ाई, नोएडा पावर कंपनी के भविष्य पर तलवार ! 30 साल बाद बड़े बदलाव की तैयारी में योगी सरकारअगली खबर →Cold Wave के बीच Dense Fog की मार, घंटों लेट हो रहीं ट्रेनें, कई गाड़ियां कैंसिल, विमान सेवा में मामूली सुधार
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।