हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
14:3622 नव॰

वह कौन सी रोबोटिक मशीन है, जिसने खोज निकाला टाइटन पनडुब्बी का मलबा

titanic
WhatsApp ↗
सदियों पहले समुद्र में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने गए सभी पांच यात्रियों की मौत हो गई है। जिस पनडुब्बी पर सवार होकर ये लोग टाइटैनिक देखने गए थे उसका नाम ‘टाइटन’ था। यह पर्यटक पनडुब्बी समुद्र में उतरने के कुछ ही घंटों में लापता हो गई। लापता पनडुब्बी के चार दिन चले तलाश अभियान का एक दुखद अंत हुआ। खबरों ने पुष्टि की है कि पनडुब्बी में ‘‘विनाशकारी विस्फोट’’ हुआ, जिसके कारण इसमें सवार सभी पांचों यात्रियों की तत्काल मौत हो गई। यहां पर ये जानना बेहद महत्वपूर्ण है कि आखिर पानी के इतने नीचे बिना इंसान के गए मलबे की खोज कैसे की गई? दरअसल मलबे की खोज एक रोबोट के जरिए की गई। यह रोबोट फ्रांस का है जिसे फिलहाल दुनिया में सबसे शक्तिशाली समुद्री मशीन माना जाता है। यह फ्रांसीसी रोबोट पानी के भीतर 20,000 फीट (6,000 मीटर) तक गोता लगा सकता है। पर्यटक पनडुब्बी को खोजने में मदद करने के लिए इसी रोबोट को समुद्री तल पर भेजा गया था। कितना खास है विक्टर 6000 मानव रहित इस रोबोट को दुनिया विक्टर 6000 के नाम से जानती है। यह रोबोट उत्तरी अटलांटिक में मौके पर मौजूद अन्य उपकरणों की तुलना में अधिक गहराई तक गोता लगा सकता है और इसमें ऐसे हथियार लगे हैं जिन्हें केबल काटने या फंसे हुए जहाज को छुड़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस रोबोट को दूर से कंट्रोल किया जा सकता है और इससे पानी के अंदर कई कारगर काम कराए जा सकते हैं। रोबोट को फ्रांसीसी रिसर्च जहाज के जरिए वहां उतारा गया था। रोबोट का संचालन करने वाले सरकारी फ्रांसीसी महासागर अनुसंधान संस्थान इफ्रेमर में नौसेना संचालन के प्रमुख ओलिवियर लेफोर्ट ने कहा, "विक्टर अपने आप पनडुब्बी को ऊपर उठाने में सक्षम नहीं है।" लेकिन उन्होंने रॉयटर्स को बताया कि रोबोट टाइटन नामक 10 टन वजनी पनडुब्बी को सतह पर उठाने की क्षमता वाले जहाज से जोड़ने में मदद कर सकता है।  
टैग्स#World#Titanic
← पिछली खबरशादी करिए, दाढ़ी मत बढ़ाइए, हम लोग बारात चलेंगे: राहुल गांधी से बोले लालू यादवअगली खबर →सेक्स करना 'ड्यूटी' और बच्चा पैदा करना 'जिम्मेदारी', नीना बोलीं
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।