हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:1722 नव॰

Tawang India China Faceoff पर बोले CM केजरीवाल- चीनी सामान का बहिष्कार करें, BJP से सवाल- व्यापार बढ़ाने पर क्यों मजबूर हैं

Tawang India China Faceoff
WhatsApp ↗
Tawang India China Faceoff का मुद्दा अभी तक शांत नहीं हुआ है। सीमा पर हालात क्या हैं, इसके लिए सुरक्षाबल मुस्तैद हैं, लेकिन सीमा के भीतर भारत और चीन के बीच होने वाली लेन-देन पर सियासी बयानबाजी हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया है कि भाजपा और केंद्र सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि पिछले कई साल में चीन के साथ व्यापार बढ़ा है। चीन की आक्रामकता का मुकाबला और पड़ोसी देश को सबक सिखाने का जिक्र करते हुए CM केजरीवाल ने आम लोगों से चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए सवाल किया, BJP और केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि 95 बिलियन डॉलर का व्यापार  क्यों हो रहा है। उन्होंने निवेशकों के देश छोड़ने और सरकार की तरफ से सहयोग न होने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि कई वर्षों के आंकड़ों से पता लगता है कि भारत में चीनी कंपनियों का व्यापार बढ़ा है। सरकार को साफ करना चाहिए कि चीन के साथ बिजनेस करना मजबूरी क्यों है ? केजरीवाल ने कहा, चप्पल, खिलौने और ऐसी तमाम चीजों का निर्माण भारत में किया जा सकता है, सस्ते के नाम पर ऐसी चीजें खरीदना बंद होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भारत में ही बने अच्छे उत्पादों के लिए देश की जनता प्रीमियम कीमत चुकाने के लिए भी तैयार है।
← पिछली खबरRahul Gandhi ने बच्चे के कंधे पर हाथ रखकर पूछा, कस्टम अधिकारी क्यों बनना चाहते होअगली खबर →FIFA World Cup 2022 : Argentina ने 36 साल बाद जीता खिताब, Messi की शानदार विदाई, देखिए जादुई लम्हे
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।