LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
19:5723 अग॰

Rahul Gandhi ने बच्चे के कंधे पर हाथ रखकर पूछा, कस्टम अधिकारी क्यों बनना चाहते हो

rahul gandhi
Rahul Gandhi ने राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दौसा जिले के सिकंदरा में लाभार्थियों से संवाद किया। गहलोत सरकार के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन किया कार्यक्रम में राहुल गांधी ने एक बालक से संवाद किया। राहुल गांधी ने कहा- 'कैसा चल रहा है। आप क्या करना चाहते हैं।' एक बालक ने कहा- 'कस्टम अधिकारी बनना मेरा सपना है'। राहुल गांधी ने कहा क्यों बनना चाहते हो। जवाब में बालक ने कहा- 'ये जो भारत में हो रही है न ब्लैकमनी इसे रोकने के लिए।' राहुल गांधी ने बालक से पूछा- 'कभी देखा है एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी को।' बालक ने कहा- हां। राहुल गांधी बोले कहा देखा है। जवाब में कहा- दिल्ली एयरपोर्ट। राहुल गांधी ने कहा- बहुत अच्छा लगा आपसे मिलकर। बता दें, भारत जोड़ो यात्रा दौसा जिले के सिकराय तहसील पहुंची। राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की खासी भीड़ रही। सचिन पायलट के समर्थक नारे लगाते हुए दिखाई दिए। आज 23 किलोमीटर की दूर तयएक दिन के ब्रेक के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से फिर शुरू हुई। दौसा के काला खो से शुरू होने वाली यात्रा आज तय समय से देरी से शुरू हुई। 11:30 बजे सिकंदरा थाने के पास लंच ब्रेक के लिए रुकेगी। लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3:30 बजे सिकंदरा टोलगेट से यात्रा शुरू होगी। शाम 6:30 बजे बांदीकुई के मुकुरपुरा चौराहे पर यात्रा का लास्ट पॉइंट है। जिले की बांदीकुई विधानसभा के बाढ़ नागवास में यात्रा का नाइट स्टे होगा। बता दें, यह इलाका सचिन पायलट के प्रभाव वाला माना जाता है। पायलट के कट्टर समर्थक जीआर खटाणा बांदीकुई से विधायक है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 14 वां दिन है। आज यात्रा 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। BJP नेता ने पहनी राफेल वाली 5 लाख की घड़ी, DMK का सवाल- रसीद दिखाएं चार बकरी के मालिक कल राहुल गांधी की मालाखेड़ा में बड़ी सभा भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में अब लास्ट फेज में है। कल सोमवार को यात्रा अलवर जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा का यह राजस्थान में आखिरी जिला है। अलवर जिले से 21 को यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। अलवर के मालाखेड़ा में भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान की पहली बड़ी सभा रखी गई है। इस सभा में आसपास के जिलों से भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है। अलवर से कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी के करीबी भंवर जितेंद्र सिंह सांसद रहे हैं। राहुल गांधी की जनसभा को लेकर भंवर जितेंद्र ने कांग्रेस विधायकों एवं पदाधिकारियों को भीड़ लाने का टारगेट दिया है। राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरी लाल मीना और मंत्री टीकाराम जूली ग्रामीण जनसभा को सफल बनाने में जुटे हैं।  
← पिछली खबरत्वाडा कुत्ता कुत्ता, साड्डा कुत्ता टॉमी; दो दिन के अंदर खत्म हुआ मैच तो ऑस्ट्रेलिया पर भड़के Virender Sehwagअगली खबर →Tawang India China Faceoff पर बोले CM केजरीवाल- चीनी सामान का बहिष्कार करें, BJP से सवाल- व्यापार बढ़ाने पर क्यों मजबूर हैं
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।