हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2222 नव॰

परिवहन मंत्री ने पहुंचे जालंधर की बसों की चेकिंग, बिना कागज के बस को किया जब्त

Transport Minister reached Jalandhar checking buses, seized the bus without paper
WhatsApp ↗
जालंधर- सोमवार को सुबह- सुबह परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर जालंधर पहुंचे और बसों का औचक निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया. बताया जा रहा है कि बस संचालकों की लगातार मनमानी की शिकायतें मिल रहीं थी. जिसकारण आज परिवहन मंत्री सुबह ही निरीक्षण करने पहुंच गए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बसों के कागज भी चेक किए साथ ही सवारियों से बातचीत कर बस चालकों का फीडबैक भी लिया. बस चालकों के पास कागज न होने पर उन्हें चेतावनी भी दी और लोगों के फीडबैक के अनुसार आगें के निर्देश भी दिए. इस दौरान उन्होंने पिछली सरकार को भी घेरा उन्होंने कहा कि यहां एक ऐसी बस है जिसका एक भी कागज नहीं है और यही ट्रांसपोर्ट माफिया है जिसे पिछली सरकारों ने बनाया है. पिछली सरकारों में अपने ही लोगों को परमिट दे दिए गए उसका खामियाजा सरकार और लोगों को भुगतना पड़ रहा है. साथ ही बीना कागज के पकड़ी गई बस को भी उन्होंने जब्त कर लिया. साथ ही कई फाइलों को चेक करने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी है कि अगर किसी तरह की शिकायतें मिली तो तुरंत कार्रवाई होगी. परिवहन मंत्री ने लोगों से बात कर उनकी समस्या व सुधाव को समझा. सवारियों से बातचीत कर कहा कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो वह बता सकते हैं, बस चालक किस तरह से व्यवहार करते हैं वह भी बताएं तुरंत कार्रवाई की जाएगी. बसों की चेकिंग के बाद मंत्री भुल्लर आरटीओ ऑफिस पहुंचे जहां कई तरह की परेशानियों की शिकायतें मिली थी.
← पिछली खबरलापरवाही: मोबाइल नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी, कॉल ड्रॉप, कॉल कनेक्ट न होना आम बातअगली खबर →आंगनवाड़ी में निकली भर्ती, महिलाओं को मिला रोजगार को मौका
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।