हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:5222 नव॰

Turkey Syria Earthquake: 28 हजार से अधिक लोगों की मौत, पलायन कर रहे लोगों को फ्री फ्लाइट की टिकट !

Turkey Syria Earthquake
WhatsApp ↗
Turkey Syria Earthquake: 28 हजार से अधिक लोगों की मौत, पलायन कर रहे लोगों को फ्री फ्लाइट की टिकट का ऑफर दिए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। तुर्की और सीरिया में कुदरत का कहर कुछ इस तरह टूटा है कि हजारों लोगों की जिंदगी तबाह हो चुकी है। इसी बीच सुरक्षित ठिकानों की तलाश में दूसरी जगहों पर जा रहे लोगों को फ्री फ्लाइट की टिकट का ऑफर दिए जाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हजारों लोग रविवार को गजियांटेप हवाई अड्डे पर इकट्ठा हुए। फ्री फ्लाइट टिकट पर इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की एयरलाइंस और तुर्की में पेगासस एयरलाइंस ने रविवार को प्रभावित क्षेत्रों से इस्तांबुल, अंकारा, एंटाल्या और अन्य सुरक्षित स्थानों के लिए मुफ्त टिकट की घोषणा की गई है। तुर्की के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक अंतक्या मलबे का ढेर बन चुका है। जो घर किसी तरह से उच्च तीव्रता के भूकंप से बच गए हैं, उन्हें तोड़ा जा रहा है क्योंकि यह लोगों के लिए खतरनाक हो चुके हैं। लोग अपने घरों को टूटते हुए देख रहे हैं। अपना घर खो चुकी महिलाएं खुले आसमान के नीचे अलाव के सहारे अपने घरों से मलवा निकलते देख रही हैं। आलीशान कारें भी भूकंप से नहीं बच सकीं हैं। राहत बचाव कार्य जोरों पर है। अंतक्या की यह खूबसूरत मस्जिद भी भूकंप के झटकों से नहीं बची और तुर्की के भूकंप में नष्ट हो गई। शहर में अफरातफरी का माहौल... सड़क पर पुलिस के जवान और सेना एंबुलेंस और राहत कार्य में लगे वाहनों को रास्ता देते देखे जा सकते हैं। अंतक्या में सड़क पर एंबुलेंस देखना आम बात हो गई है। अनादोलू एजेंसी ने ट्वीट किया, चूंकि मरने वालों की संख्या बढ़ रही है, संयुक्त राष्ट्र के राहत प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने इस सप्ताह के शुरू में दक्षिणी तुर्की और उत्तर-पश्चिमी सीरिया में आए शक्तिशाली भूकंपों को इस क्षेत्र में आने वाली "सबसे हृदय विदारक घटना" बताया है। इस बीच, तुर्की की पुलिस ने लगभग 100 लोगों को कथित रूप से क्षतिग्रस्त इमारतों को लूटने, डकैती करने या पिछले सप्ताह के विनाशकारी भूकंप के शिकार लोगों को धोखा देने लूट और चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया।
← पिछली खबरIndian Roti Bank: 14 राज्यों समेत नेपाल-नाइजीरिया में लगभग 12 लाख लोगों को मिल रहा भोजनअगली खबर →कहीं एलियंस तो नहीं? US ने कनाडा बॉर्डर के पास मार गिराया फ्लाइंग ऑब्जेक्ट
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।