LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
18:4723 अग॰

रूस की कलह से यूक्रेन को फायदा, खाली कराई इतनी जमीन

putin
रूस में तख्तापलट की कोशिश में मॉस्को की तरफ कूच करने वाली वैगरन की सेना का जोश ठंडा पड़ गया है। 23 वर्षों में अपने नेतृत्व की सबसे बड़ी परीक्षा में सफल रहे पुतिन वैगनर समूह के खतरे से फिलहाल दूर हैं। वैगरन की सेना के आत्मसमर्पण करने के बाद पुतिन ने राहत की सांस ली होगी। मगर पुतिन के खिलाफ वैगनर विद्रोह यूक्रेन के खेमे में खुशी लेकर आया है। येवगेनी प्रिगोझिन के भाड़े की सैनिकों की कार्रवाई रूस के लिए एक सबक है। जिस परिस्थिति में वैगनर की सेना मॉस्को की तरफ कूच कर चुकी थी उस दौरान पुतिन की स्थिति आगे कुआं पीछे खाई जैसी थी। बीते एक साल से भी ज्यादा वक्त से यूक्रेन के साथ युद्ध ने रूस के आत्मविश्वास को डगमगाया तो जरूर होगा। ऐसे में वैगनर की सेना की कार्रवाई ने पुतिन की टेंशन बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाड़े के सैनिकों ने एक सशस्त्र घटना के दौरान रोस्तोव-ऑन-डॉन में प्रमुख सैन्य स्थलों पर नियंत्रण कर लिया, जिसमें कम से कम 13 पायलट मारे गए। हालांकि, वैगनर समूह के प्रमुख, येवगेनी प्रिगोझिन और उनके लड़ाकों ने मॉस्को पहुंचने से पहले वापस लौटने का फैसला किया और बेलारूसी नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको की सहायता से एक समझौता किया - जिसके तहत प्रिगोझिन के खिलाफ आरोप हटा दिए गए और बदले में उन्हें देश छोड़ना पड़ा। https://khaberhindi.com/school-in-new-york-remain-closed-on-diwali/ प्रिगोझिन से जुड़ा एक निजी जेट मंगलवार सुबह बेलारूस की राजधानी मिन्स्क पहुंचा। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वैगनर प्रमुख जहाज पर थे या नहीं, और क्रेमलिन ने कहा है कि उसे उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रिगोझिन ने विफल विद्रोह के बाद सोमवार को पहली बार 11 मिनट का एक ऑडियो बयान जारी करते हुए बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि मार्च रूसी रॉकेट हमले के संबंध में एक प्रतिशोध था जिसमें उनके 30 लड़ाके मारे गए थे। स्काई न्यूज के अनुवाद के अनुसार, प्रिगोझिन ने कहा कि हमने अन्याय के कारण अपना मार्च शुरू किया।
टैग्स#russia#Ukraine#puitn
← पिछली खबरMP में शिवराज या कमलनाथ किसे सीएम कुर्सी पर देखना चाहती है जनता, एबीपी-सी वोटर सर्वे ने बतायाअगली खबर →ICC Cricket World Cup : पाकिस्तान के लिए फायदे का सौदा है वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।