LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
07:1225 अग॰

आतंकियों पर बैन लगाने में फेल रहा UNSC, आड़े आई राजनीति; विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने खूब सुनाया

jaishankar
UNSC की सुरक्षा परिषद की आतंकवाद को लेकर मुंबई में हो रही बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने खूब खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने मुंबई हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि यह वैश्विक संस्था कई मामलों में आतंकवादियों पर बैन लगाने में नाकाम रही है क्योंकि राजनीति आड़े गई। यही नहीं उन्होंने कहा कि आज भी मुंबई आतंकी हमले के सूत्रधारों को बचाया जा रहा है और उन्हें सजा नहीं मिल सकी है। एस. जयशंकर ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर यूएनएससी में चीन की ओर से वीटो के इस्तेमाल की ओर ही था। उनका साफ कहना था कि आतंकवाद को लेकर यह दोहरा रवैया है, जिसके चलते मुश्किलें आ रही हैं। होटल ताज महल पैलेस में समिट के पहले दिन एस. जयशंकर ने मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और आम नागरिकों को श्रद्धांजलि के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा परिषद के सदस्यों से कहा कि मुंबई पर हुआ हमला सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर ही अटैक था। उन्होंने कहा, 'इस हमले से पहले कुछ देशों के नागरिकों की पहचान की गई थी और उन्हें ही मौत के घाट उतारा गया। इस तरह से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हर सदस्य को एक तरह से आतंकवाद ने चुनौती दी थी।' उन्होंने कहा कि इस हमले में भारतीय पुलिस बलों के 18 जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा ताज होटल के 12 स्टाफ मेंबर्स की जान चली गई थी। सुरक्षा कर्मी भी अपनी ड्यूटी करते हुए शहीद हुए थे। एस. जयशंकर ने कहा कि इस मौके पर हम शहीदों को नमन करने के साथ ही उनकी बहादुरी को भी सलाम करते हैं। PoK में किसी को सताया तो भुगतेगा पाकिस्तान, संसद का संकल्प दोहरा गरजे Rajnath Singh इंटरनेशनल कम्युनिटी से सहयोग की अपील करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, 'हम सभी को एकजुट होकर यह संदेश देना चाहिए कि आतंकवादियों के आगे झुकेंगे नहीं और उन्होंने जो किया है, उसके लिए कभी माफ नहीं किया जाएगा। 26/11 आतंकी हमले को कभी भुलाया नहीं जाएगा और पीड़ितों के साथ न्याय होगा।'  
← पिछली खबरOnePlus 11 के स्पेसिफिकेशंस लीक, iQoo 11 को टक्कर देगा फोनअगली खबर →पहले आज के कानून लागू कर लो, फ्रीबीज पर फैसला आपके दायरे से बाहर; EC को कांग्रेस ने दिया 'ज्ञान'
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।