हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:3122 नव॰

UP Electricity Employees पर दबाव, विद्युत संघर्ष समिति के सदस्यों का कार्य बहिष्कार, ऑफिसर्स एसोसिएशन की दो घंटे एक्सट्रा ड्यूटी।

UP Electricity Employees
WhatsApp ↗
UP Electricity Employees पर दबाव, विद्युत संघर्ष समिति के सदस्यों का कार्य बहिष्कार, ऑफिसर्स एसोसिएशन की दो घंटे एक्सट्रा ड्यूटी। एक तरफ लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया तो दूसरी तरफ पावर ऑफीसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने दो घंटे ज्यादा काम कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बहाल रखने में सहयोग किया। संघर्ष समिति जहां गुरुवार रात 10 बजे से 72 घंटे के लिए बिजली कर्मियों की हड़ताल कर रही है, वहीं पावर ऑफीसर्स एसोसिएशन ने अपने सदस्यों को पूरी मेहनत के साथ बिजली आपूर्ति बहाल रखने के लिए तैयार रहने को कहा है। गुरुवार को समिति का कार्य बहिष्कार रहा तो पावर ऑफिसर एसोसिएशन के सदस्यों ने पूरे प्रदेश में सुबह नौ बजे से ही अपने दफ्तरों में पहुंचकर प्रदेश की विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए अपना पूरा योगदान दिया। अभी भी यह सवाल बना हुआ है कि अगर हड़ताल के दौरान बिजली गई तो बड़ी समस्या का सामना जनता को करना पड़ सकता है, क्योंकि जो संगठन हड़ताल कर रहा है उसके प्रदेश भर में बड़ी संख्या में कर्मचारी है जबकि जो हड़ताल में शामिल नहीं है उनकी संख्या काफी कम है। एसोसिएशन ने कंट्रोल रूम से लगातार सभी जिलों की जानकारी ली। मथुरा, अलीगढ, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और लखनऊ में कुछ जगहों पर कुछ विद्युत व्यवधान की शिकायतें प्राप्त हुईं जिसको एसोसिएशन ने हस्तक्षेप करके दूर करा दिया।UP Electricity Employees उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारियों ने गुरुवार रात से होने वाले संघर्ष समिति की तरफ से घोषित हडताल के मद्देनजर सभी जिलों में अपने सदस्यों को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा है और खासतर पर उन अभियंता अधिकारियों को विशेष तौर से जिम्मेदारी दी गई है जो फील्ड में न कार्यरत होकर अटैच पद पर कार्य कर रहे हैं, क्योंकि वह बिजली ब्रेकडाउन सहित अन्य ब्रेक डाउन के लिए दक्ष हैं। उनकी थोडी सी राय से ऐसे इलाकों की विद्युत आपूर्ति सुचारू  बनी रहेगी जहां पर अभियंता हडताल पर हैं। उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष एसपी सिंह, सचिव आरपी केन, अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार, संगठन सचिव राजेश कुमार और राम बरन ने कि एसोसिएशन के पदाधिकारी लगातार पावर कारपरेशन प्रबंधन को उस क्षेत्र की जानकारी भी दे रहे हैं जहां पर किसी भी स्तर पर विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने में कोई दिक्कत आ रही है। एसोसिएशन के सभी सदस्यों को यह निर्देश जारी किए गए हैं कि वह दो घंटे अनिवार्य रूप से अतिरिक्त कार्य करते हुए विद्युत व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दें। UP Electricity Employees वर्तमान में मार्च के महीने में एकाएक गर्मी आ जाने की वजह से विद्युत आपूर्ति की मांग बढ गई है ऐसे में सभी को बिजली व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखते हुए आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देते रहना है। अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि अभी तक जो संगठन अलग-अलग रहकर बिजली आपूर्ति में सहायता प्रदान कर रहे हैं अब कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाकर एक साथ मिलकर हड़ताल का सामना करेंगे। प्रदेशवासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति करने में सहयोग देंगे। गुरुवार को कार्य बहिष्कार के दौरान लखनऊ के तमाम उपकेंद्रों पर इसका असर साफ नजर आया। दफ्तर के दफ्तर खाली नजर आए। इक्का-दुक्का कर्मचारी उप केंद्रों पर तैनात मिले। जो संगठन में हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं उनके कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया और जो संगठन कार्य बहिष्कार और हड़ताल में शामिल नहीं है उनके कर्मचारी उपकेंद्रों पर मौजूद रहे। हालांकि जो संगठन कार्य बहिष्कार और हड़ताल कर रहा है प्रदेश भर में उसके कर्मचारियों की संख्या कई हजार है, जबकि जो संगठन हड़ताल का समर्थन नहीं कर रहे हैं उनकी संख्या काफी कम है। ऐसे में हड़ताल के दौरान अगर बिजली गुल हुई तो प्रदेशवासियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। UP Electricity Employees
← पिछली खबरAaj ka Rashifal, इन राशियों को आज बरतनी होगी सावधानीअगली खबर →Yogi Govt vs Energy Dept Employees: संघर्ष समिति की हड़ताल, अभियंता की गिरफ्तारी, पांच संविदाकर्मियों पर FIR, फर्म ब्लैकलिस्ट।
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।