हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:0722 नव॰

UP Power Cut की कंप्लेन से सरकार की फजीहत, नाराज ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का फैसला, ESMA के तहत कई लोगों की नौकरी छिनी

up power cut
WhatsApp ↗
UP Power Cut की कंप्लेन से सरकार की फजीहत, नाराज ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का फैसला, ESMA के तहत कई लोगों की नौकरी छिनी। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के लाख मनाने के बावजूद बिजली कर्मी नहीं माने और 72 घंटे की हड़ताल कर दी। इसे लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में भीषण बिजली संकट पैदा हो गया। इससे नाराज ऊर्जा मंत्री ने अब बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारी नेताओं और संविदा कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिरा दी है। बिजली विभाग के अधिकारी और संगठनों में नेता सस्पेंड किए जा रहे हैं। आधा दर्जन अधिकारियों को ऊर्जा मंत्री ने निलंबित कर दिया है साथ ही तकरीबन डेढ़ हजार संविदा कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने रिटायर्ड कर्मचारी नेताओं की संपत्ति की जांच के भी आदेश दिए हैं। ऊर्जा मंत्री ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जांच की बात कही थी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगठनों के नेताओं ने पहले दो दिन कार्य बहिष्कार उसके बाद गुरुवार रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी। इसका नतीजा यह हुआ कि प्रदेश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जबरदस्त बिजली संकट पैदा हो गया। उत्पादन निगम की परियोजनाओं से बिजली का उत्पादन ठप हो गया।

सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी छिनी

उत्पादन इकाइयों को संचालित करने के लिए कर्मचारी ही मौजूद नहीं थे। जब बिजली संकट गहराया तो ऊर्जा मंत्री ने संविदा कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। 1332 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 22 कर्मचारी नेताओं पर एस्मा के तहत कार्रवाई कर दी। 29 अधिकारियों पर एफआइआर कराई। छह अधिकारियों को लखनऊ से बाहर नौकरी के लिए भेजने के आदेश दे दिए और आधा दर्जन अधिकारियों व नेताओं को सस्पेंड भी कर दिया। इस कार्रवाई से अब यूनियन नेताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

इन नेताओं को किया गया निलंबित

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने इंजीनियर जयप्रकाश, इंजीनियर प्रभात, इंजीनियर सीवी उपाध्याय, इंजीनियर जीवी पटेल, इंजीनियर जितेंद्र सिंह गुर्जर और इंजीनियर वसीम अहमद को सस्पेंड कर दिया है।

कई कर्मचारी नेताओं की संपत्ति जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल किया गया कि बिजली विभाग से रिटायर हुए कर्मचारी नेताओं की संपत्ति की जांच कराएंगे? इस पर ऊर्जा मंत्री ने जवाब दिया था कि इनपुट प्राप्त किया जाएगा जांच कराने की आवश्यकता लगेगी तो संपत्ति की जांच जरूर कराई जाएगी। इसके बाद सूत्र बताते हैं कि शाम होते होते पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने कई रिटायर नेताओं की संपत्ति की जांच संबंधी आदेश दिए हैं।
टैग्स#UP Power Cut
← पिछली खबरVaranasi में PM Modi रखेंगे पहले सार्वजनिक परिवहन रोपवे की आधारशिलाअगली खबर →UP Energy Dept Strike: ऊर्जा मंत्री की कार्रवाई से भड़का आक्रोश, संघर्ष समिति बोली- अनिश्चितकालीन हड़ताल और जेल भरो आंदोलन करेंगे
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।