हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:0522 नव॰

मंत्री Dayashankar Singh ने दिया निर्देश, UP के बस स्टेशनों पर साफ सफाई रखें, डेंगू से सतर्कता का आह्वान

Lucknow Vehicle Fitness
WhatsApp ↗
UP Transport Minister Dayashankar Singh ने प्रदेश के सभी बस स्टेशनों की साफ-सफाई, पुताई, लाइटिंग, साज-सज्जा और डेंगू के प्रसार को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था रखने के निर्देश परिवहन निगम के अधिकारियों को दिए हैं। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि इटावा व मैनपुरी के बाद अब महोबा बस स्टेशन के सौन्दर्यीकरण का कार्य कर दिया गया है। बस स्टेशन के सभी भवनों व बाउन्ड्रीवाल की सफेदी से पुताई, नगरपालिका महोबा के सहयोग से नये डस्टविन व समय-सारिणी चार्ट व किराया सूची को पुनरीक्षित कराते हुये प्रदर्शित करवा दिया गया है। यात्री बेंचों की मरम्मत, साफ-सफाई व पेंटिंग कराकर स्थापित करवा दिए गए हैं। एमडी परिवहन निगम ने बताया कि पूछताछ केन्द्र में उद्घोषण यंत्र सुचारू अवस्था में कार्य करे और समय-समय पर बसों से सम्बन्धित उद्घोषणा की जाए, जिससे यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि डिपो के मिनी गार्डन की समुचित ढंग से साफ-सफाई कराते हुए उचित रखरखाव के लिए निर्देशित कर दिया गया है। बस स्टेशन के मुख्य भवन में तिरंगा लाइटें लगवा दी गई है, जो रात के समय बस स्टेशन की शोभा बढातें हैं। बुकिंग काउन्टर को सुचारु रूप से संचालित करवा दिया गया है। दिव्यांग व वृद्धजनों के लिए व्हील चेयर उपलब्ध करवा दी गई है। नगर पालिका महोबा के सहयोग से बाउंड्रीवाल से लगी हुई डिपो की समस्त नालियों को साफ कराते हुए कीचड़ बाहर करवा दिया गया है। विद्युत व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित है। एमडी परिवहन निगम ने बताया कि उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जल निगम की सहायता से डिपो में हैण्डपम्प, सुलभ काम्पलेक्स (महिला/पुरुष/विकलांग) की साफ-सफाई समुचित ढंग से करने, डिपो में हाई मास्क लाइट और बाउन्डीवाल में पेन्टिंग के लिए स्थानीय नगर पालिका और जिला कर्मचारी विश्राम गृह की समुचित साफ-सफाई आदि की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि महोबा से सम्बन्धित ऐतिहासिक स्थलों के फ्लैक्सी बोर्ड बनवाकर डिपो प्रांगण में लगवा दिए गए हैं।
टैग्स#Dayashankar Singh
← पिछली खबरShradha walker Murder, CYSS के सदस्यों ने की न्याय की मांग, कहा आरोपी को मिले फांसीअगली खबर →UP Electricity Bill Payment : उपभोक्ताओं को परेशानी, कैश काउंटर की कंप्लेन, UPPCL चेयरमैन देवराज के पास पहुंची शिकायत
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।