ताजा खबरें
क्या UPSRTC बूढ़े होने की राह पर ? अधिकारियों-कर्मचारियों की कमी, इस साल 34 रिटायरमेंट, सेवा विस्तार पर नजरें
UPSRTC अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) में कर्मचारी कितने सीनियर हो चुके हैं, इसका अंदाजा इसी बात से होता है कि साल 2023 के आखिर तक विभाग के लगभग खाली होने की आशंका है। साल के शुरुआत के पहले महीने के आखिरी दिन पांच अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए। इनमें दो अधिकारी प्रधान प्रबंधक स्तर के, दो क्षेत्रीय प्रबंधक और एक सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शामिल हैं।
इनके अलावा इसी साल के आखिर तक 34 UPSRTC अधिकारी रिटायरमेंट की लाइन में हैं। मंगलवार को रिटायर हुए अधिकारियों के लिए परिवहन निगम मुख्यालय पर फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक समेत सभी अधिकारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के पांच अधिकारी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की सूची देखिए-



- प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) विवेक माथुर
- प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) संजय शुक्ला
- क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह
- क्षेत्रीय प्रबंधक शरद सिंह
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश सिंह बिष्ट
2023 में कौन से UPSRTC अधिकारी रिटायर होंगे
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक छेदी प्रसाद
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राधेश्याम
- उप मुख्य लेखाधिकारी (वाणिज्य) विद्यांशु कृष्ण
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज पांडेय
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार टंडन
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दयाशंकर सिंह
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मतीन अहमद
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जुनेद शम्सी
- प्रधान प्रबंधक रविंद्र सिंह
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विवेकानंद तिवारी
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अकील अहमद खां
- क्षेत्रीय प्रबंधक विनीत सेठ
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार वर्मा
- सहायक प्रबंधक प्रदीप कुमार मिश्रा
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र पांडेय
- प्रधान प्रबंधक संचालन आशुतोष गौड़
- क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल कुमार शर्मा
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार गुप्ता
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर
- क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार तिवारी
- प्रधान प्रबंधक श्याम बाबू
- सहायक क्षेत्रीय लेखाधिकारी अजय कुमार मेहरोत्रा
- सेवा प्रबंधक कृष्णपाल सिंह
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उदय प्रताप सिंह
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन कुमार जायसवाल
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद परवेज खां
- सेवा प्रबंधक सचिंद्र प्रताप सिंह
- सेवा प्रबंधक संजीव कुमार यादव
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार यादव
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओम प्रकाश ओझा
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ललित कुमार श्रीवास्तव
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार कटियार
2025 तक खाली हो जाएगा बिल्डिंग सेक्शन
जिस तरह से परिवहन निगम के अधिकारी लगातार सेवानिवृत्त हो रहे हैं उससे साल 2025 तक बिल्डिंग सेक्शन पूरी तरह से खाली हो जाएगा। वर्तमान में बिल्डिंग सेक्शन में कुल 13 अधिकारी काम कर रहे हैं जिनमें से साल 2025 में 11 अधिकारी रिटायर हो चुके होंगे। इसी तरह परिवहन निगम की अन्य जितनी विंग्स है उनमें भी लगातार अधिकारी रिटायर ही होते जा रहे हैं।



KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Varanasi, 36 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा
02Varanasi, दरोगा से मारपीट मामले के अभियुक्त को मिली जमानत, तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
03