हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:1122 नव॰

Varanasi में अपर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारी पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही, मत्स्य विभाग में रोका जाएगा वेतन

Varanasi
WhatsApp ↗
Varanasi में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पर गिरी गाज। अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी। मत्स्य विभाग के अधिकारियों को भारी पड़ेगी लापरवाही। रोका जाएगा वेतन। उत्तर प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव, दुग्ध विकास, मत्स्य एवं पशुधन विभाग डॉ रजनीश दुबे शुक्रवार को वाराणसी मंडल के मंडलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मंडल के चंदौली, जौनपुर एवं गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। बैठक में निराश्रित गोवंश संरक्षण, मिशन ए.आई, 75 लाख अभियान की प्रगति, पीएमएमएसवाई योजना की प्रगति, केसीसी पशुधन एवं मत्स्य विभाग की प्रगति की समीक्षा की।

कैटल कैचर को सुपरवाइज किया जाएगा

अपर मुख्य सचिव, दुग्ध विकास, मत्स्य एवं पशुधन विभाग डॉ रजनीश दुबे ने जनपदों में कैटल कैचर की उपलब्धता की जानकारी के साथ ही उसे ऑपरेट किए जाने की जानकारी ली। उन्होंने कैटल कैचर को सुपरवाइज किए जाने हेतु एक अधिकारी को नामित किए जाने का निर्देश देते हुए पशुओं को रखे जाने के स्थान का निर्धारण आदि किए जाने पर जोर दिया। varanasi

पशु तस्करी पर सख्ती

उन्होंने हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक किए जाने का भी निर्देश दिया। गाजीपुर एवं चंदौली के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को पशु तस्करी कतई न होने देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इस पर पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने गो आश्रय स्थलों में पशुओं को व्यवस्थित तरीके से रखे जाने पर विशेष जोर देते हुए उनके खाने-पीने एवं छाया की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाए जाने पर विशेष जोर दिया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पर गिरी गाज

उन्होंने गोबर से पेंट बनाए जाने की चर्चा करते हुए बदायूं मॉडल को अपनाए जाने पर विशेष जोर दिया। अपर मुख्य सचिव ने बैठक में अनुपस्थित वाराणसी के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ-साथ के स्थानांतरण किए जाने हेतु शासन को पत्र भेजे जाने का निर्देश दिया। सीवीओ यह देखें कि वेटरनरी ऑफिसर डाटा को सही ढंग से अपलोड कर रहे हैं कि नहीं। varanasi

अच्छे काम नहीं तो वेतन रोका जाएगा

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कर यदि वेटरनरी अफसर ब्लॉक मुख्यालयों पर रात्रि निवास नही कर रहै है, तो उनका वेतन रोका जाए। कृत्रिम गर्भाधान के सक्सेस रेसियों पर उन्होंने विशेष जोर दिया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जनपद चंदौली एवं एवं जौनपुर में कार्य अच्छे हुए हैं, लेकिन वाराणसी व गाजीपुर की प्रगति बढ़ाये जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने वाराणसी के मत्स्य विभाग के उन अधिकारियों के जो अच्छे कार्य नहीं कर रहे हैं का वेतन रोके जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया। varanasi

सरकारी चारागाह पर नेपियर घास

किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा के दौरान जिन बैंकों में आवेदन पत्र अधिक लंबित पड़े हुए हैं, उन बैंकों की समीक्षा कर इसमें तेजी लाई जाए। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अभी निवेश हुए हैं, उनमें पशुपालन विभाग से संबंधित प्रस्ताव का क्रियान्वयन समय से गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने सरकारी चारागाह पर नेपियर घास उगाई जाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल सहित विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
टैग्स#varanasi
← पिछली खबरUPSRTC की अनोखी पहल, ड्राइवर को मिलेगी सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग, मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिए निर्देशअगली खबर →CM Abhyudaya Scheme: बच्चों के बीच ज्ञान का अलख जगा रही 33 शिक्षकों की टीम, जानिए विशेषताएं
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।