LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
21:2725 अग॰

Varanasi Covid Vaccine तेजी से लगवाने की ओर अग्रसर, 17 सरकारी केंद्रों पर लगेगा कोरोना टीका

Varanasi Covid Vaccine
Varanasi Covid Vaccine कवरेज बढ़ाने पर काम कर रहा है। विदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के बाद खतरे की आशंका पैदा हो रही है। हालात की गंभीरता को देखते हुए कोरोना महामारी से बचाव के लिए एक बार फिर से कोविड टीकाकरण पर ज़ोर दिया जा रहा है। वाराणसी जनपद में कोविड टीकाकरण शनिवार से मंडलीय चिकित्सालय सहित जिला चिकित्सालयों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर शुरू किया जा रहा है। इसके लिए शासन की ओर से पर्याप्त मात्रा में डोज़ मिल चुकी हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने दी । सीएमओ ने बताया कि जनपद के 17 सरकारी चिकित्सा इकाईयों पर 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया जाएगा । सभी आठों ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीका लगेगा।
  1. सीएचसी अराजीलाइन
  2. सीएचसी चोलापुर
  3. सीएचसी मिसिरपुर काशी विद्यापीठ
  4. पीएचसी सेवापुरी
  5. पीएचसी पिंडरा
  6. पीएचसी बड़ागांव
  7. पीएचसी हरहुआ
  8. पीएचसी चिरईगांव
इनके अलावा तीन शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों- दुर्गाकुंड, चौकाघाट और शिवपुर में भी कोरोन टीका लगाया जाएगा। साथ ही कुछ और केंद्रों पर भी में कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर एक नजर--
  1. एसएसपीजी हॉस्पिटल कबीरचौरा
  2. एलबीएस चिकित्सालय रामनगर
  3. एसवीएम चिकित्सालय भेलूपुर
  4. बीएलडबल्यू हॉस्पिटल
  5. सेंट्रल हॉस्पिटल एनईआर
  6. कचहरी स्थित मेडिकल केयर यूनिट
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ निकुंज कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार से सभी चिन्हित चिकित्सालयों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को निःशुल्क कोविड टीका ‘कोविशील्ड’ लगाया जाएगा । इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । इन चिकित्सालयों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण सत्र सुबह 10 बजे से 4 बजे तक चलेगा जिसमें पहली व दूसरी के साथ प्रीकोशनरी डोज़ लगाई जाएगी ।

एक नजर आंकड़ों पर

वाराणसी जनपद में जनवरी 2020 से अब तक कुल 77,34, 771 डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इसमें 35,23,148 पहली डोज़, 33,35,478 दूसरी डोज़ और 8,76,145 प्रिकॉशनरी डोज़ शामिल हैं। 12 से 14 साल के 3,04,252 लोगों को, 15 से 17 साल के 4,89,697, 18 से 44 साल के 42,19,146, 45 से 60 वर्ष के 12,63,324 और 60 वर्ष से अधिक के 7,94,350 लोगों को टीका लग चुका है। इसमें 35,88,960 पुरुषों और 32,66,342 महिलाओं को कोविड का टीका का लगाया गया है।
← पिछली खबरCaste Census JDU का प्रमुख एजेंडा, देशभर में जाति आधारित जनगणना के लिए अभियान चलाएगी 'सुशासन बाबू' की पार्टीअगली खबर →Varanasi Investment Hub बनने की राह पर ! 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।