हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:1622 नव॰

Varanasi Electricity Problem: 40 घंटे तक बत्ती गुल, काशी व्यापार मंडल और नागरिकों ने चक्काजाम किया

Varanasi Electricity Problem
WhatsApp ↗
Varanasi Electricity Problem से जूझ रहा है। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने से 40 घंटे लाइन की आपूर्ति विद्युत ना होने से काशी व्यापार मंडल, कैंट के पदाधिकारियों में आक्रोश है। लगातार बत्ती गुल रहने से आक्रोशित क्षेत्रिय नागरिकों ने चक्काजाम किया। 72 घंटे तक पूरे यूपी में विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद पूरे वाराणसी में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बत्ती गुल रहने से आक्रोशित नागरिकों ने आज वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित विजयनगरम मार्केट व अन्य जगहों पर विरोध किया। पिछले 40 घंटे से विद्युत आपूर्ति बंद होने का आरोप लगाते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने काशी व्यापार मंडल कैंट के पदाधिकारियों व क्षेत्रीय नागरिकों ने कैंट रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार को सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि विद्युत आपूर्ति बहाल है मगर पिछले 40 घंटे से हमारे क्षेत्र में लाइट की व्यवस्था पूरी तरह ठप है। जिम्मेदार उच्चाधिकारी पूरी तरह नींद में सोए हुए हैं। लोगों का गुस्सा शांत कराने पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 2 घंटे की मोहलत मांग, धरना बंद कराया।
← पिछली खबरAaj ka Rashifal, आज इन राशियों को मिलेगा सुखद समाचारअगली खबर →Varanasi, सामने घाट पुल से कूदी युवती का शव बरामद
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।