LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
02:0224 अग॰

Hanumaan Jayanti पर शहर के विभिन्न हिस्सों से निकला भक्तों का रेला

Hanumaan Jayanti, धर्म की नगरी काशी में हज़ारों की संख्या में भक्तों ने गाजे बाजे के साथ विशाल ध्वजा यात्रा के साथ निकलते है। और बड़े ही श्रद्धा भाव से ध्वज संकट मोचन जी महराज को समर्पित करते है।
Hanumaan Jayanti, धर्म की नगरी काशी में हज़ारों की संख्या में भक्तों ने गाजे बाजे के साथ विशाल ध्वजा यात्रा के साथ निकलते है। और बड़े ही श्रद्धा भाव से ध्वज संकट मोचन जी महराज को समर्पित करते है। ये भक्त संकट मोचन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमानजी को तुलसी की माला, गुलाब की पंखुडियां, सिंदूर, केला, लड्डू, चना, अक्षत, धूपबत्ती समर्पित करते है साथ ही श्रीहनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुन्दर कांड का सस्वर पाठ कर अपने जीवन को धन्य बनाने की कामना करते है । ऐसे सजता हैं भक्तों का रेला चैत्र मास के पूर्णिमा को हनुमान जयंती पर ब्रम्भ मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की भीड़ भिखारीपुर से 18 वर्षो से निकलने वाली शोभा यात्रा में हनुमान ध्वजा और आरती की थाल के साथ श्री हनुमत दरबार पहुचने का कतार लगना शुरू हुआ । Rajya Sabha Chairman Digital Screen पर शिफ्ट हुए, पेपरलेस संसद की दिशा में मजबूती से बढ़े कदम, VIDEO सुबह के 7 बजे के साथ हनुमत सेवा समिति के सदस्य और पदाधिकारी अपने अतिथियों के सानिध्य में मुख रथ पर विराजे राम दरबार के षोडशोपचार पूजन के पश्चात मुख्य ध्वज और हनुमत की बाल स्वरूप की पालकी पर विराजे बाल हनुमान के पूजन के पश्चात शिव के सुमिरन और डमरु के डमडम के बीच शंखनाद के साथ भक्तों की कतार राम भक्त दरबार के ओर बढ़ना शुरू हुआ। इस शोभा यात्रा में सबसे पहले 70 फीट की मुख्य ध्वजा, जिसके बाद मुख्य रथ, पालकी और फिर महिलाओं की कतार, अलग अलग क्षेत्रों से शामिल कार्यालयों की झांकी और अंत में हजारों की संख्या मे हाथों में पताखा संग भक्तों का रेला। इस वर्ष का आकर्षण इस वर्ष के यात्रा का पहला आकर्षण 75 फीट लंबा ध्वज था इस ध्वज पर जय श्री राम भगवान हनुमान लला की आकर्षक आकृति अंकित थी। जिसे समिति के सदस्य हनुमान लला के जयकारों के साथ फूल वर्षा करते हुए चल रहे थे। इस यात्रा का दूसरा आकर्षण 70 फुट लम्बे वाहन जिसे मुख्य रथ कहा जाता है और इस पर मनोहारी झांकी सजी रहती है जिसपर श्रीसंकटमोचन मंदिर की प्रमुख कीर्तन मंडली रामनाम की अमृत वर्षा की जाती है । झांकी और आरती के आकर्षक थाल इस यात्रा में 80 झांकियां शामिल रही. साथ ही परम्परागत वेशभूषा में आरती की थाली लिये पूरी श्रद्धा के साथ महिलाएं नंगे पाँव मंदिर पहुंची । जहां हनुमान लला की सामूहिक आरती और हनुमान चालीसा पाठ कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। यात्रा में भक्तों के जोश का अंदाजा यहाँ आकर ज़रूर हो जाता है। बड़ी संख्या में भक्त हाथों में लाल ध्वजा लेकर प्रभु को समर्पित करते हैं ध्वजा विजय का प्रतीक है और हनुमान विजय प्रदान करने वाले हैं ऐसे में राम भक्त हनुमान और लाल ध्वजा का गहरा सम्बन्ध है । हनुमान जी की ये ध्वजा यात्रा समरसता के साथ विश्व कल्याण की भावना को अपने भीतर समाहित करती है।.इस यात्रा में आतिथि - हँसराज विश्वकर्मा एमएलसी, कुंवर पूनम मौर्या, ज़िला पंचायत अध्यक्ष, दिलीप सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष, यात्रा का नेतृत्व - रामबली मौर्य, संस्थापक अध्यक्ष हनुमंत सेवा समिति द्वारा किया गया। hanumaan jayanti भारतेंदु पार्क में मनसापूरन हनुमान जी का धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया। विगत कई वर्षों की भांति इस बार भी मैदागिन के भारतेंदु पार्क स्थित श्री मनसापूरन हनुमान जी का श्रृंगार भव्य रुप से किया गया। सेवईत् आनंद कुमार द्वारा मंदिर परिसर एव मनसापूरन हनुमान जी को सुगंधित फूल और माला से सजाया गया। प्रारंभ में हनुमान जी का सिंदूर लेपन किया गया। इसके बाद फूल मालाओं से श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात हनुमान जी की भव्य आरती के साथ सुंदर पाठ के साथ हनुमान चालीसा का भी आयोजन किया गया, साथ ही साथ पार्क में टहलने वालों और आस पड़ोस के रहने वालों भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल एवं संरक्षक विजय कपूर ने भी अपनी टीम के साथ बाबा मनसापूरन हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। जन्मोत्सव समारोह में हजारों की तादाद में भक्तों ने भक्ति भाव से भरपूर वातावरण में प्रभु का दर्शन किया। भक्तजनों में सुमित सर्राफ श्याम दास गुजराती रामजी रस्तोगी ललित गुजराती चंद शेखर चौधरी प्रिया, सनी ,अंकित ,शामिल थे। addsamanyu college addsantosh add  
← पिछली खबरVaranasi Police का मानवीय चेहरा सामने आया, ऑटो में छूटे सामान को मालिक तक पहुंचाया, तारीफों के पुल बांध रहे काशी के लोगअगली खबर →Amit Shah Hanuman Statue का उद्घाटन करने गुजरात पहुंचे, स्त्री रूप में शनिदेव बजरंगबली के पैरों के नीचे! VIDEO
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।