धर्म
Weekly Horoscope, जानें 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है यह सप्ताह

जानें 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है यह सप्ताह
मेष : हफ्ते की शुरुआत अच्छी होगी। किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यस्थल में थोड़ी परेशानी हो सकती है। हफ्ते के मध्य में स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी से भी बहसबाजी से बचें। प्रेम संबंधों के लिए ये हफ्ता मिलाजुला रहनेवाला है। आसपास की किसी यात्रा के योग बन सकते हैं। खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है। किसी के द्वारा दिया गया व्यापारिक सुझाव आपको फायदा दे सकता है।
Eklavya Sakpal ने काशी को लेकर कही बड़ी बात, देखें वीडियो
वृषभ : सुखों में वृद्धि के योग हैं। आप अपने रहन-सहन पर खर्च कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी भी कार्य को जल्दबाजी से करने से बचें। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। पुराने लोगों से मुलाकात हो सकती है। ये हफ्ता विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत अच्छा जाएगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। मन ना होने पर भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मिथुन : इस हफ्ते आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देंगे। नौकरी तथा व्यापार की तलाश में भटक रहे लोगों को शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। आप परिवार के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। वार्तालाप करते समय शब्दों का ध्यान रखें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। बुजुर्ग लोगों और सरकारी कार्यो में अड़चन आ सकती है।
कर्क : हफ्ते की शुक्सआत से ही लाभ के योग बनेंगे। बैंकों तथा किसी पॉलिसी से लाभ मिलने के योग हैं। इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देना पड़ सकता है। पति-पत्नी और व्यापारिक साझेदारों के बीच मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को उच्च अधिकारियों का साथ न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। आपको माता और भूमि से लाभ मिलना संभव है।
सिंह : हफ्ते की शुरुआत में स्वास्थ्य से संबंधित कोई विकार परेशान कर सकता है। खर्चो में वृद्धि से आर्थिक पक्ष कमजोर बन सकता है। कार्य के सिलसिले में व्यर्थ की भागदौड़ परेशान कर सकती है। इस हफ्ते विदेश यात्रा के योग भी बनेंगे। हफ्ते के मध्य भाग से आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है तथा व्यवसाय में लाभ संभव है। पारिवारिक लोगों का साथ रहने से कई परेशानियों पर आप विजय प्राप्त करेंगे।
ICMR की शोध में खुलासा, हर 9 में से एक व्यक्ति को Cancer का खतरा
कन्या : हफ्ते की शुरुआत में आप अपने अटके हुए कार्यो को पूरा करने में समय देंगे। भावनाओं में बहकर कोई भी कार्य न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। लाभ की स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को थोड़ी परेशानी हो सकती है। माता की तबीयत बिगड़ सकती है। अचानक कोई लाभ होने से मन खुश होगा।
तुला : हफ्ते की शुरुआत से ही आप अपने रुके हुए कार्यो में गति देने के लिए ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। भाइओं का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी तथा व्यवसाय में आपका रुतबा बढ़ेगा और नौकरी में पदोन्नति भी संभव है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी और लाभ की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी तथा संतान के साथ खुशियों भरा समय व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक : हफ्ते की शुरुआत में आप अपने कार्य पर बहुत ध्यान देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा। भाइयों का साथ देंगे तथा उनके कार्यो में मदद भी करेंगे। अचानक लाभ की स्थिति बनी रहेगी। खर्चो में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन मधुरता वाला रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
धनु : इस हफ्ते किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। पिता तथा सरकारी कार्यो में अवरोध आ सकते हैं। पूजा-पाठ में ध्यान बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति में वृद्धि के योग हैं। यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। नौकरी कर रहे जातकों को उच्च अधिकारियों से प्रसंशा मिलेगी। आप माता की सेवा में लग सकते हैं।
मकर : इस हफ्ते आप स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकते हैं। यात्राओं के योग बनेंगे, जो शारीरिक और मानसिक रूप से थकाने वाली हो सकती है। व्यर्थ के वार्तालाप से दूर रहें, अन्यथा मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा खर्चा भी बहुत रहेगा। पति-पत्नी तथा संतान के मध्य तालमेल बिगड़ सकता है। किसी से गिफ्ट प्राप्त हो सकता है।
कुंभ : इस हफ्ते आप कई कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। आपका पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। ऑफिस में आप उत्तम समय व्यतीत करेंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थकावाट तथा सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन सकते हैं। भाग्य का साथ बन रहेगा।
मीन : इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। पेट से संबंधित कोई विकार उत्पन्न हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में अवरोध आ सकते हैं। हफ्ते के मध्य में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त हो सकता है। वरिष्ठ लोगों से मतभेद हो सकता है। मित्रो के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। नौकरी के लिए किए आवेदन में सफलता प्राप्त हो सकती है।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी
02बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती
03Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस
04Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती
05Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद
06