हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:4022 नव॰

कोमा में कांग्रेस, पहले टाइमिंग ठीक करें राहुल: Bhagwant Mann

Bhagwant Mann
WhatsApp ↗
पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के AAP को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। सीएम मान ने कहा कि किसी राज्य की एक यात्रा करके चुनाव नहीं जीता जाता। दरअसल, राहुल ने कहा था कि हाल ही में संपन्न हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के पीछे आप ने बड़ी भूमिका निभाई। इसे लेकर भगवंत मान ने कहा, 'राहुल गांधी ने गुजरात की कितनी बार यात्रा की। केवल एक बार, वह राज्य की एक यात्रा करके ही चुनाव जीतना चाहते हैं।' राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निशाना साधते हुए सीएम मान ने कहा, 'चुनाव वहां पर हुए जहां सूरज डूबता (गुजरात) है और राहुल ने अपनी पदयात्रा वहां से शुरू की जहां पर सूर्योदय (कन्याकुमारी) होता है। पहले तो उन्हें अपनी टाइमिंग सही करने की जरूरत है। कांग्रेस में अब चेंज नहीं हो रहे बल्कि एक्सचेंज हो रहे हैं।' रक्षा मंत्री Rajnath Singh की दो टूक- भारत सुपरपावर बनना चाहता है, दुनिया के... 'विरोधी दलों में शामिल हो रहे कांग्रेस विधायक' भगवंत मान ने कांग्रेस विधायकों पर विरोधी दलों के पाले में जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'पार्टी इतनी कमजोर हो चुकी है कि वह अपने विधायकों को विरोधी दलों को सरकार बनाने के लिए बेच देती है, जब भी वो बहुमत से कम होते हैं। कांग्रेस तो फिलहाल कोमा में है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सरकार बनाई लेकिन आज वहां पर भाजपा की सत्ता है।' राहुल ने आप को लेकर क्या कहा मालूम हो कि हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन के बारे में राहुल गांधी से शुक्रवार को सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सांगठनिक ताकत और धनबल के खिलाफ लड़ने के बावजूद कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जीत हासिल की। उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो गुजरात में अगर आप को प्रॉक्सी के तौर पर पेश नहीं किया गया होता और कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया होता तो हम शायद भाजपा को हरा देते।'
← पिछली खबरAustralia vs South Africa 1st Test : गाबा टेस्ट के पहले दिन गिरे 15 विकेट, ऑस्ट्रेलिया का पहले दिन पलड़ा रहा भारी;अगली खबर →Weekly Horoscope, जानें 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है यह सप्ताह
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।