LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
12:1323 अग॰

Weekly horoscope, इस राशियों के लिए अच्छा रहेगा सप्ताह, जानें

Kundali
Weekly Horoscope, मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातक अपने कारोबार में वृद्धि को लेकर किसी प्रकार की योजना बना सकते हैं। कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों और बहनों से प्रेमभाव में इजाफा होगा। इस सप्ताह के दौरान प्रेम प्रसंगों को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। नौकरी-पेशा वर्ग के जातकों पर कार्य का भार बढ़ सकता है। स्वाभाव में उग्रता तथा क्रोध बढ़ सकता है, जिससे मन विचलित होगा, किंतु भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सर्दी जुकाम परेशानी दे सकते हैं। वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को पुरानी चल रहीं समस्याओं का समाधान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य के चलते आपको तारीफ प्राप्त हो सकती है तथा आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। मनोरंजन की सामग्री पर खर्च हो सकता है। कुछ व्यर्थ का खर्चा होने से मन दुविधापूर्ण स्थिमि में रहेगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा तथा सुखों में बढ़ोतरी होगी। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही साथ धन की प्राप्ति के योग है। हफ्ते के अंतिम दिनों कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। samanyu college add मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों में आलस्य बढ़ सकता है, जिसके चलते आपके कार्यो की गति धीमी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ की संभावना पूरे हफ्ते बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा सामाजिक क्षेत्र में आपके सम्मान में वृद्धि हो सकती है। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। वैवाहिक जीवन तथा व्यापारिक साझेदारों से किसी बात पर मनमुटाव संभव है, इसलिए बातचीत के दौरान थोड़ी शांति बनाए रखें। कार्य क्षेत्र से संबंधित की गई यात्रा लाभदायक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा, पेट तथा मुख के रोग तकलीफ दे सकते हैं। कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातक को कार्यक्षेत्र से संबंधित होने वाले फायदे के लिए यात्रा के योग बनेंगे। कहीं से अचानक आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। बड़े भाई से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य साथ नहीं देगा, छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बढ़ सकता है। कुछ जातक शादी के निर्णय को लेकर घर पर चर्चा कर सकते हैं। लोग अपने फायदे के लिए आपका उपयोग कर सकते हैं। हफ्ते के अंत में व्यर्थ का खर्च हो सकता है तथा अनचाही यात्रा हो सकती है। add सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है तथा किसी प्रकार का उपहार तथा सम्मान प्राप्त हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। नौकरी कर रहे जातकों का अपने कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। अत: सचेत रहें। सरकारी कार्यो में प्रयासरत लोगों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। स्त्री वर्ग से लाभ और सहयोग मिलेगा। छात्रों को हफ्ते का अंतिम भाग कुछ परेशानी दे सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से लिवर तथा सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जो जातक लेखन कार्य से जुड़े हैं, उनको अधिक सफलता मिल सकती है। उपहार की प्राप्ति के योग बनेंगे, काम-धंधे में प्रगति होगी। आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यो में अड़चनें आ सकती हैं। माता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते धनलाभ की अपेक्षा आपके खर्चो में अधिकता बनी रह सकती है। मनोरंजक यात्राएं हो सकती हैं। नौकरी-पेशा वर्ग के लोगों को हफ्ते के अंतिम दिनों में तकलीफ हो सकती है। santosh add तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातक अपने कार्यो से संबंधित नए लोगों के साथ आप संपर्क बना सकते हैं। आपके आत्मविश्वास तथा मनोबल में वृद्धि हो सकती है। जीवन साथी तथा परिवार के साथ खुशी के सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त करेंगे। इस हफ्ते आपको नए या पुराने प्रेम संबंध में आनंददायक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। शारीरिक और भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह के अंतिम भाग में शरीर में आलस्य का पुट बढ़ सकता है, अत: आलस्य के चलते कार्यो को न टालना उचित रहेगा। वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों का पराक्रम बढ़ेगा तथा भाइयों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ चिंतित हो सकते हैं। मौसमी बीमारी तथा रक्त संबंधी तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। यह सप्ताह वित्तीय रूप से फायदेमंद वाला बना रह सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे तथा कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। चल रहे प्रेमप्रसंग अंतिम रूप ले सकते हैं। बैंक द्वारा किसी प्रकार का लोन मिलने में सफलता मिल सकती है। China Spy Balloon: अमेरिका अभी तक निकल नहीं पाया है चीनी गुब्बारे के साये से! धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उच्च पदस्थ लोगों तथा सहकर्मियों के मध्य वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, अत: सावधानीपूर्वक समस्या का हल निकालें। नौकरी कर रहे लोगों को कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। नई नौकरी के भी ऑफर मिल सकते हैं। धन लाभ की स्थितियां पूरे हफ्ते बनी रहेगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए हफ्ता अच्छा बना हुआ है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, उनको सफलता मिल सकती है। हफ्ते के अंत में वैवाहिक जीवन तथा व्यापार में उथल-पुथल की स्थिति बन सकती है। अत: सचेत रहें। मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातक लंबे समय के बाद जीवनसाथी के साथ कही आनंद का समय व्यतीत कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा साथ में कार्य कर रहे सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर रहें। बड़े भाई की मदद से किसी कार्य में सफलता मिल सकती है। पैसों का उचित मात्रा में आवागमन होने से मन की चिंताएं कम हो सकती हैं। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा बना रहेगा। संतान के कार्यो से प्रसन्नता प्राप्त होगी तथा आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। किसी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का प्लान बना सकते हैं। हफ्ते के अंत में फालतू के खर्च तथा अनचाही यात्रा से परेशानी मिल सकती है। santosh add कुंभ लग्नराशि : यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए ठीक-ठाक व्यतीत हो सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें, मन प्रसन्न बना रहेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ आप किसी व्यापारिक विषय पर चर्चा कर सकते हैं, भाइयों की भागीदारी के साथ नए व्यापार की शुरुआत भी कर सकते हैं। इस राशि के जातक सौंदर्य प्रसाधन, नए कपड़े, ज्वेलरी तथा लक्जरी सामग्री पर खर्च कर सकते हैं। संतान को लेकर किसी तरह की चिंता बनी रह सकती है, अत: उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छात्रों को आलस्य त्याग कर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकता है। मीन लग्नराशि : इस राशि के जातक, जो नौकरी कर रहैं, उनको इस सप्ताह कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लिहाज से यह हफ्ता बढ़िया बना रहेगा तथा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप वैवाहिक सुख का आनंद उठाएंगे। नए प्रेमप्रसंग उजागर हो सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आप बहुत-सी परेशानियों से बच जाएंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यो से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। पिता को या पिता से कष्ट प्राप्त हो सकता है। छात्रों को अपने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है। माता को कष्ट मिल सकता है, अत: उनका तथा उनकी सेहत का ख्याल रखें।
← पिछली खबरChina Spy Balloon: अमेरिका अभी तक निकल नहीं पाया है चीनी गुब्बारे के साये से!अगली खबर →Accident in Andhra Pradesh, कार-ट्रक की टक्कर में 2 की मौत
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी01

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती02

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस03

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती04

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद05

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न06

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।