हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:2722 नव॰

China Spy Balloon: अमेरिका अभी तक निकल नहीं पाया है चीनी गुब्बारे के साये से!

warship
WhatsApp ↗
अपनी वायु सीमा में घुस आए चीनी गुब्बारे के साये से अमेरिका अभी निकल नहीं पाया है। देश के सियासी और मीडिया हलकों में लगातार इस घटना की चर्चा गर्म बनी हुई है। राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने गुरुवार को चीनी गुब्बारे की क्षमताओं के बारे में कुछ नई जानकारियां जारी कीं। साथ ही बताया गया कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) गुब्बारे से संबंधित मिली कई जानकारियों का अभी विश्लेषण कर रहा है। एफबीआई अमेरिका की सर्वोच्च खुफिया और जांच एजेंसी है। बाइडन प्रशासन ने दावा किया है कि चीन ने गुब्बारों के जरिए दुनिया भर में खुफिया सूचनाएं इकट्ठी की हैं। उधर अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में बाइडन प्रशासन को गुब्बारे को लेकर कई कठिन प्रश्नों का सामना करना पड़ रहा है। सांसदों ने मांग की है कि गुब्बारे के बारे में मिली तमाम गोपनीय सूचनाएं उनके साथ साझा की जाएं। सांसद बार-बार यह पूछ रहे हैं कि गुब्बारे को मार गिराने में इतनी देर क्यों की गई। बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि चीनी गुब्बारा खुफिया संकेत ग्रहण करने में सक्षम था। उसने यह भी बताया कि ऐसी क्षमता के गुब्बारे पांच महाद्वीपों में 40 से भी ज्यादा देशों के ऊपर से गुजरे हैं। बाइडेन प्रशासन इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि चीनी गुब्बारा जासूसी की इलेक्ट्रॉनिक तकनीक से लैस था। वह अमेरिका में होने वाले संचार की निगरानी करने में भी सक्षम था। Earth Quake in Syria, भूकंप से मरने वालों की संख्या 3,480 पहुंची इस बीच एफबीआई ने गुब्बारे के मिले टुकड़ों का विश्लेषण शुरू कर दिया है। अभी तक एफबीआई को जो टुकड़े मिले हैं, उनमें पेलोड नहीं है। अमेरिकी अधिकारियों का अनुमान है कि गुब्बारे पर पेलोड मौजूद था और ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक संकेत उसमें ही रिकॉर्ड हुए होंगे। लेकिन अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दोहराया है कि इस गुब्बारे से चीन को कोई वैसी अतिरिक्त सूचना नहीं मिली होगी, जो वह अपने उपग्रहों और अन्य माध्यमों से हासिल कर लेने में सक्षम है।
← पिछली खबरकंगना रनौत का नाम भूलने पर एक्ट्रेस के निशाने पर आए आमिर खान, बोलीं- नाटक तो ऐसे करते हैं जैसे…अगली खबर →Weekly horoscope, इस राशियों के लिए अच्छा रहेगा सप्ताह, जानें
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।