अंतरराष्ट्रीय
कौन बनेगा ब्रिटिश PM? सुनक चल रहे आगे, लेकिन Boris भी ज्यादा पीछे नहीं, आनन-फानन में की वतन वापसी

PM लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन की राजनीति एक बार फिर से करवट बदलने लगी है। ऊंट किस करवट बैठेगा यह देखने लायक होगा। पूरा पिक्चर ही अभी बाकी है। ब्रिटेन की सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी फिर से चुनाव कराने जा रही है ताकि नया नेता चुना जा सके। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ऋषि सुनक प्रधानमंत्री के दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। इसके बाद बोरिस जॉनसन हैं जो ट्रस से पहले देश की सत्ता को संभाल चुके हैं। आनन-फाऩन में बोरिस जॉनसन शनिवार को यूनाइटेड किंगडम लौट चुके हैं। वो अपने परिवार के साथ डोमिनिकन रिपब्लिक में छुट्टियां मना रहे थे।
बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री के रूप में पद छोड़ने के बाद एक सांसद बने रहे। उन्होंने इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं, लेकिन संसद में उनके सहयोगी समर्थन जुटाने के लिए प्रयासरत हैं। इस बीच जॉनसन की यूके में वापसी इस बात का संकेत देती है कि वो भी मैदान में उतरने जा रहा है। सोमवार तक प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार को नामांकन करना है। ऐसे में संभावना है कि रविवार तक बोरिस जॉनसन खुद ही मैदान में उतरने की घोषणा कर सकते हैं।
पाकिस्तान के पूर्व PM Imran Khan को तगड़ा झटका, अयोग्य करार; चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर फायरिंग
जॉनसन से जुड़े एक राजनीतिक सहयोगी ने स्काई न्यूज को बताया कि वह चुनाव लिए तैयार हैं। बोरिस जॉनसन सट्टेबाजों की दूसरी पसंद भी बन गे हैं, हालांकि पहले नंबर ऋषि सुनक चल रहे हैं। वहीं, जॉनसन के विरोधियों का मानना है कि अगर एक बार फिर से उन्हें सत्ता दी जाती है तो ऐसे में विवाद और बढ़ जाएगा।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?
02Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत
03Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती
04महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
05यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी
06