हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:0522 नव॰

worldwide stampede cases: जब मातम में बदला जश्न... 3 दशक में कई बार हुए हादसे, 22 साल पहले मची भगदड़ में चली गई थी 1400 जानें

worldwide_stampede_cases_1667101727
WhatsApp ↗
worldwide stampede cases: शनिवार रात हैलोवीन पार्टी के दौरान साउथ कोरिया में जश्न मातम में बदल गया। कोरोना की तमाम पाबंदियों के तीन साल बाद लोग सामूहिक जश्न के लिए एकत्र हुए थे। किसी को क्या मालूम यह उनकी जिंदगी की आखिरी रात साबित होगी। प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी मौत का मंजर इतना भयावह था कि लोग सड़क पर तड़प रहे थे और कुछ बेसुध पड़े थे। पुलिस कर्मी उन लोगों को सड़क पर ही सीपीआर दे रहे थे। इस घटना में अभी तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है और यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। इससे पहले भी दुनिया में बड़े-बड़े हादसे हुए हैं। भगदड़ में पहले भी सैकड़ों नहीं हजारों की मौत हो चुकी है। चलिए, जानते हैं इससे पहले दुनिया के बड़े हादसों के बारे में... साउथ कोरियन पुलिस का कहना है कि शनिवार रात हैलोवीन पार्टी की जगह काफी संकरी थी। महज 4 मीटर चौड़ी सड़क पर एक लाख से ज्यादा लोग खड़े थे। भीड़ उस वक्त बेकाबू हो गई जब उन्होंने एक फिल्मी स्टार को देखा। कुछ ही देर में भीड़ में मौजूद लोग एक-दूसरे पर हावी हो गए और फिर भगदड़ मच गई। कुछ ही पलों में जश्न मातम में बदल गया और सैकड़ों लाशें सड़क पर दिखने लगी। एक बार हज यात्रा में मची भगदड़ में 1426 की मौत अप्रैल 1989 की बात है। जब ब्रिटेन में लिवरपूल और नॉटिंघम फॉरेस्ट के बीच इंग्लिश एफए कप सेमीफाइनल मैच चल रहा था। इस दौरान मची भगदड़ में करीब 96 लोगों की मौत हो गई। जुलाई 1990 में सऊदी अरब में बड़ा हादसा हुआ। पवित्र शहर मक्का के पास अल-मुईसेम सुरंग के अंदर हज यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इस दुखद हादसे में 1,426 तीर्थयात्रियों की मौत की पुष्टि हुई थी। चार साल बाद मई 1994 में सऊदी अरब में ही जमारत ब्रिज के पास हज के दौरान मची भगदड़ में 270 लोगों की मौत हो गई थी। फिर अप्रैल 1998 में सऊदी अरब में हज के दौरान मची भगदड़ में 119 मुस्लिम तीर्थयात्रियों की मौत हुई। फरवरी 2004 में सऊदी अरब में एक और हादसा हुआ। जमारात ब्रिज के पास हज के दौरान पत्थरबाजी के दौरान मची भगदड़ में 251 मुस्लिम तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। Kashi में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल हैं नूर फातिमा, जानिए क्या किया ? भारत में भी भगदड़ के बाद सैकड़ों की हुई थी मौत मई 2001 में अफ्रीका के घाना में फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में मची भगदड़ में करीब 126 लोग मारे गए थे। जनवरी 2005 में महाराष्ट्र में एक दूरस्थ इलाके में स्थित मंदिर के पास भगदड़ मचने के बाद 265 हिंदू तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। इसी साल अगस्त महीने में इराक में आत्मघाती हमलावर की अफवाह के बाद मची भगदड़ में 1,005 लोगों की मौत हो गई थी। अगस्त 2008 में हिमाचल प्रदेश में स्थित नैना देवी मंदिर में भूस्खलन की अफवाह के बाद तीर्थयात्रियों में भगदड़ मच गई। हादसे में करीब 145 लोग मारे गए थे। सितंबर 2008 में ऐतिहासिक शहर जोधपुर के पास चामुंडा मंदिर में भगदड़ में 147 लोग मारे गए थे।
← पिछली खबरT20 WC: क्यों बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन?अगली खबर →चलते-चलते Rahul Gandhi ने क्यों पकड़ा हाथ? एक्ट्रेस पूनम कौर ने खुद बताया, शिवसेना भी BJP पर भड़की
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।