हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:5322 नव॰

Pakistan Economic Crisis: श्रीलंका जैसे हालात, पाकिस्तानी मंत्री बोले-....ऐसा हुआ तो दंगे होंगे

shahbaz sharif
WhatsApp ↗
Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था डूबने (Pakistan Economic Crisis) की कगार पर पहुंचती जा रही है. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान धीरे-धीरे श्रीलंका बनने की ओर बढ़ रहा है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था दिन पर दिन गिरती जा रही है. साथ ही विदेशी मुद्रा भंडार में भारी कमी आई है जिसके चलते विदेशों से आने वाले सामान के सैकड़ों कंटेनर बंदरगाह पर अटके हैं. पाकिस्तानी रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है. पाकिस्तान के हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि वह अपने सहयोगियों से भीख मांगता नजर आ रहा है हालांकि इस बदतर स्थिति से निकलने के लिए पाकिस्तान को उनका साथ भी नहीं मिल पा रहा है. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार भी इससे निपटने में अक्षम नजर आ रही है. पाकिस्तान को कर्ज देने के लिए कई देशों ने वादा तो किया था लेकिन ये कब मिलेगा इसकी कोई जानकारी नहीं है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी पाकिस्तान की मदद के लिए कुछ शर्त रखी है इसे लेकर पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल का कहना है कि ‘अगर हम आईएमएफ की शर्तें मान लेतें हैं तो सड़कों पर दंगे हो सकते हैं.’ Stone Currency: यहां नोट-सिक्के नहीं चलती है पत्थर की करेंसी! पाकिस्तान में बिजली की कटौती भी आम हो गई है. सोमवार को पाकिस्तान में करीब 12 घंटे के लिए बिजली गुल हो गई थी. इसके चलते पाकिस्तान में कपड़ा निर्माता भी काम करने के घंटों में कटौती कर रहे हैं. पाकिस्तान के कपड़ा कारखाने या तो बंद हो रहे हैं या फिर वहां दिन भर में कुछ ही घंटे काम हो रहा है. श्रीलंका जैसे हाल में पहुंच रहा पाकिस्तान विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति अस्थिर होती जा रही है, नौबत ऐसी आ गई है कि पाकिस्तान की हालत श्रीलंका जैसी होने वाली है, जहां विदेशी भंडार की कमी से आवश्यक वस्तुओं में भारी कमी आ गई है. पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि देश ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए आयात को “भारी” रूप से कम कर दिया है.  
← पिछली खबरभारत में होने वाले वनडे विश्व कप में नहीं खेंलेगे बेन स्टोक्स? कप्तान Jos Buttler ने किया चौंकाने वाला खुलासाअगली खबर →Maharashtra: पता नहीं आंबेडकर और उद्धव ठाकरे के बीच क्या चल रहा है? वीबीए से गठबंधन पर बोले शरद पवार
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।