हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:3422 नव॰

Pathaan Box office: शाहरुख-दीपिका का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले ही दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई पठान!

pathan
WhatsApp ↗
Pathaan Box office : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कमबैक फिल्म पठान(Pathaan) का जादू चल गया है। फिल्म का बीते लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे और फिल्म की रिलीज के साथ दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। एक ओर जहां शाहरुख ने खूब वाहवाही लूटी तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का ग्लैमर और अंदाज भी सीटीमार रहा। दीपिका के अलावा विलेन के रोल में जॉन अब्राहम (John Abraham) मजबूत साबित हुए। वहीं फिल्म में सलमान खान के कैमियो ने चार चांद लगा दिए। इतना सब होने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कलेक्शन कितना कर पाई, ये आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं। पठान को लेकर दर्शकों में काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा था। न सिर्फ शाहरुख खान के फैन्स बल्कि सलमान खान के फैन्स भी फिल्म को लेकर उत्साहित थे। फिल्म रिलीज के बाद फैन्स काफी खुश हैं। एक ओर जहां क्रिटिक्स और सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रिव्यूज मिले हैं तो दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका हुआ है। KoiMoi की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड करीब 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं भारत में सभी भाषाओं का कलेक्शन मिलाकर 53.25 करोड़ रुपये रहा है। जबकि सिर्फ फिल्म के हिंदी वर्जन ने 51.60 करोड़ की कमाई की। बता दें कि ये अर्ली ट्रेंड्स हैं और आधिकारिक आंकड़े थोड़े बहुत कम ज्यादा हो सकते हैं। Subhash Ghai : सिल्वर स्क्रीन पर 'सितारे' गढ़ने वाले उस्ताद, Birthday पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स, Photos बात इसके शॉर्ट रिव्यू की करें तो पठान एक दम मसालेदार फिल्म है। फिल्म में एक्शन है, डांस है, कॉमेडी है, बोल्डनेस है और रोमांस है। फिल्म में वो सब कुछ है, जिसे आप एन्जॉय करेंगे। हालांकि फिल्म की स्क्रिप्ट थोड़ी फीकी है और कई जगहों पर कमजोर साबित होती है। फिल्म का फर्स्ट हाफ अच्छा है और सेकेंड हाफ कमजोर और लंबा साबित होता है। फिल्म के सबसे मजेदार सीन्स में सलमान खान का कैमियो शामिल है। वहीं ये मजा दर्शकों को दो बार मिलता है। कुल मिलाकर पठान को आप एन्जॉय कर सकते हैं। Republic Day Advertorial Republic Day Advertorial Republic Day Advertorial Republic Day Advertorial Republic Day Advertorial Republic Day Advertorial Republic Day Advertorial  
← पिछली खबरUN: मुस्लिम देश तालिबान को 21वीं सदी में ले जाने में मदद करेंअगली खबर →Ranji Trophy: डेब्यू पर तिहरा शतक, अब ठोक दिए 205 रन; ईशान किशन के बाद बिहार के इस लाल ने मचाया गदर
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।